मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में चली गई बसें, इंतजार में भटकते रहे यात्री

By
On:
Follow Us

सिरोंज । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आयोजित भोपाल में लाडली बहना योजना कार्यक्रम में पूरे मप्र से महिलाओं को बसों में भरके ले जाया गया। विदिशा जिले से भी 15 हजार महिलाओं को भोपाल ले जाने 375 बसें लगाई गई थीं। ऐसे में विदिशा सहित जिले के दूसरे बड़े शहरों नों में लोग बसों के इंतजार में दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में यात्री परेशान रहे। बसें सुबह से ही जिला मुख्यालय से रवाना हो गई थीं। जो रात करीब 8 बजे वापस अपने स्थान पर लौटकर आईं। इस बीच रास्ते में करीब 5 से 6 बसें खराब भी हुई। महिलाओं को दूसरी बसों से लाया गया। कई जगह महिलाएं रात को घर तक पहुंची। इधर विदिशा बस स्टैंड पर भोपाल जाने वाली बसें आधे से एक घंटे के अंतराल से मिली। हालाकि स्टेशन होने के कारण यात्रियों ने रेल का सहारा भी लिया। वहीं सिरोंज जैसे बस स्टैंड पर यात्री खासे परेशान हुए।
Pankaj Saini
Post.  Sironj
Dist.  Vidisha MP
Mo. 8223863577

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Leave a Comment