मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना रजिस्ट्रेशन 2023 जरूरी जानकारी : शुरु हुई रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया, रजिस्ट्रेशन करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें (Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana)

By
On:
Follow Us


जरूरी जानकारी : सीखो कमाओ योजना के लिए शुरु हुई रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया, रजिस्ट्रेशन करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें 

WhatsApp Group (16K+)Join Now
Telegram Group (87K+)Join Now

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया, लंबे इंतजार के बाद आज से शुरु हो चुकी है। इस योजना के तहत, युवाओं को विभिन्‍न क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिलावाया जाएगा। योजना के माध्यम से, मध्य प्रदेश सरकार, प्रदेश के युवाओं को, उनके कौशल और प्रशिक्षण का संवर्धन करने में मदद कर रही है ताकि वे अच्छे रोजगार के अवसरों का लाभ उठा सकें। साथ ही इस योजना में युवाओं को प्रशिक्षण के दौरान स्टाइपेण्ड के रूप में कुछ राशि भी दी जाएगी। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं वो बातें जो युवाओं को इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करने से पता होनी चाहिए।

✅ इस योजना में पंजीयन करने के लिए समग्र आईडी अनिवार्य है।

✅ समग्र आईडी में पंजीकृत मोबाइल एवं ई-मेल सक्रिय/उपलब्ध होना चाहिए।

✅ समग्र पोर्टल पर आवेदक का आधार ई-केवाईसी किया जाना आवश्यक है। (यहाँ ई-केवाईसी का आशय समग्र पोर्टल पर आधार डाटा का ओटीपी या बायोमेट्रिक के माध्यम से मिलान है)

✅ समग्र आईडी में ई-केवाईसी करवाने एवं चेक करने हेतु समग्र पोर्टल ( https://samagra.gov.in ) पर जाये। समग्र पोर्टल पर ई-केवाईसी के पश्चात स्टेटस अपडेट होने में सामान्यतः 24 घंटे लगते है।

✅ अभ्यर्थी, पंजीयन करने के पश्चात प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर अपनी प्रोफाइल पूर्ण करें।

✅ अभ्यर्थी, योजना अंतर्गत पात्रता के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता (12वीं/आईटीआई/डिप्लोमा) की जानकारी दर्ज करें। इसके लिए संबंधित अंकसूची की सॉफ्टकॉपी (अधिकतम आकार: 500KB, प्रकार: केवल पीडीएफ) तैयार रखें।

✅ बैंक खाता आधार लिंक एवं डीबीटी सक्रिय होना चाहिए। स्टाइपेण्ड आपके आधार लिंक खाते में ही प्राप्त होगा।

योजना में पात्रता की शर्तें 

योजना के तहत ऐसे युवा पात्र होंगे-

1️⃣ जिनकी आयु 18 से 29 वर्ष तक हो,

2️⃣ जो मध्यप्रदेश के स्थानीय निवासी हों, और

3️⃣ जिनकी शैक्षणिक योग्यता 12वीं/आईटीआई उत्तीर्ण या उससे उच्च हो

योजना के बारे में अधिक जानकारी यहां देखें : 🔗 https://mmsky.mp.gov.in/WEB/assets/Docs/Mukhya%20Mantri%20Seekho%20Kamao%20Yojana%20Govt%20Order_19.05.2023.pdf

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment