यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग एशियन ग्रेपलिंग स्पर्धा में भारत को तीसरा स्थान।

By
On:
Follow Us


WhatsApp Group (16K+)Join Now
Telegram Group (87K+)Join Now

यूनाइटेड वर्ल्ड रैसलिंग के तत्वाधान में कजाकिस्तान ग्रेपलिंग एसोसिएशन द्वारा 21 से 24 जून तक एशियन ग्रेपलिंग स्पर्धा का आयोजन बीलाईन एरिना अस्ताना, कजाकिस्तान में हुआ। भारतीय ग्रेपलिंग संघ के प्रतिनिधि एवं यू डब्ल्यू डब्ल्यू रेफरी संजय पवार ने बताया कि उक्त स्पर्धा में कजाकिस्तान ,किर्गिस्तान ईरान, उज्बेकिस्तान, फिलिपिंस, ताजिकिस्तान, भारत आदि देशों से लगभग 400 खिलाड़ियों ने 168 वजन वर्ग में अपनी शिरकत की।
दिनांक 21 एवं 22 जून को अंडर 15 अंडर 17 एवं वेटरनर महिला पुरुष के विभिन्न वजह समूह में गी एवं नो गी स्पर्धा है संपन्न हुई ।
22 जून को इन उपरोक्त वजन एवं आयु वर्ग की स्पर्धाओं का समापन हुआ।
जिसमें अंडर 15 में पदक विजेता क्रमशः पार्थ बिड़कर धार मध्य प्रदेश ( एक रजत एक कांस्य पदक), जयंत पाल धार मध्य प्रदेश (दो कांस्य पदक), ध्रुव यादव मध्य प्रदेश (दो कांस्य पदक), छंद मंगल मध्यप्रदेश (दो कांस्य पदक), अंडर-17 महिला पुरुष में अनम खान धार मध्य प्रदेश ने दोनों ही शैलियों में (दो स्वर्ण पदक )भारत की झोली में डाले, मितांश प्रजापत को (एक कांस्य पदक) से ही संतोष करना पड़ा यशवर्धन यादव मध्यप्रदेश ( दो कांस्य पदक) उपरोक्त खिलाड़ियों ने कजाकिस्तान की धरती पर दो स्वर्ण एक रजत 10 कार्स 13 पदक जीतकर अंडर 15 अंडर 17 आयु वर्ग समूह में भारत को तीसरा स्थान दिलवाया जिस हेतु तीसरी ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी देकर भारतीय ग्रेपलिंग संघ के दल को सम्मानित किया गया।

अनम खान का दोहरा स्वर्ण पदक जीतना और १६ पदक जीतना भारत के लिए एक ऐतिहासिक क्षण था।
23 एवं 24 जून को सीनियर कैटेगरी में राधेश्याम यादव बिहार रेजिमेंट  सेना के जवान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नो गी स्टाइल में (१रजत पदक) भारत की झोली में डाला। राघव जामवाल कांगड़ा हिमाचल प्रदेश जिसने – 71 किलोग्राम में गी एवं नो -गी दोनों में ( दो कांस्य पदक) जीते। अकोम कुकेन लीगु आसाम ने दोनों स्टाइल में अपने प्रतिद्वंद्वी  को अच्छी टक्कर दी परंतु चोट ग्रस्त होने से कोई पदक हासिल नहीं कर पाए।
24 जून को स्पर्धा का समापन हुआ संपूर्ण प्रतियोगिता में भारत में २ स्वर्ण दो रजत 12 कांस्य पदक सहित कुल 16 पदक जीतकर एक इतिहास रचा है।
भारतीय ग्रेपलिंग संघ द्वारा अन्नू पाल मध्य प्रदेश को भारतीय ग्रेपलिंग दल का कोच नियुक्त किया गया था।
इस गौरवमई उपलब्धि के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ओपी नरवाल (आईपीएस), भारतीय ग्रेपलिंग संघ के संस्थापक शिव कुमार पांचाल , राष्ट्रीय सचिव रेनू देवी, प्रदेश अध्यक्ष आलोक खरे, एवं सभी राज्यों के प्रतिनिधियों ने हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की है।
मुस्तकीम मुगल

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment