राजस्थान और महाराष्ट्र में दहशत फैलाने वाले खंडवा में धराए, लग्जरी कार से चोरी करने आते थे शातिर चोर | Khandwa News

By
On:
Follow Us


खंडवा। शहर के किशोर कुमार मुक्तिधाम के पास झाडिय़ों में छुप कर डकैती की बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में बैैैैैैैठे आठ आरोपियों को पुलिस ने दलबल के साथ दबिश देकर दबोच लिया। पुलिस ने इनके पास औजार, हथियार के साथ ही नगद व सोने चांदी के आभूषण बरामद किए है। पकड़े आरोपियों पर थाना मोघट व सिटी कोतवाली में चोरी करना कबूल किया है। इन आरोपियों पर लुट, चोरी, नकबजनी, डकैती, आबकारी एक्ट के कई मामले पहले से दर्ज हैं। 

WhatsApp Group (16K+)Join Now
Telegram Group (87K+)Join Now

गुरूवार को मामले का खुलासा करते हुए एडिशनल एसपी सीमा अलावा ने बताया कि शहर में बड़ी हुई चोरियों पर नियंत्रण करने के लिए नगर पुलिस अधीक्षक पूनमचंद यादव के निर्देशन में शहर के तीनो थानों को मिलाकर एक टीम बनाई गई थी जिसे शहर में हो रही चोरियों पर प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया था। 

इसी के चलते गुरूवार पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि किशोर कुमार समाधी स्थल के पीछे शमशान घाट के पास झाडियों के पास सात व्यक्ति हत्यारों से तेरा होकर लुट-डकैती जैसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए इखट्टा हुए है। सूचना से सम्पुर्ण टीम मय पंचानो व विवेचना किट के घटना स्थल पर पहुंची। जहाँ घेराबंदी कर उन बदमाशो को पकड़ा गया। जिनके पास से डैकती करने के औजार व हथियार ( सब्बल, टामी, चाकु, लोहे की राड, टार्च, गुल्लेल) तथा नगदी लाख 6 हजार व 21 नग सोने के आभूषण व चांदी के आभूषण बरामद किए तथा घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन भी जप्त किया गया। कुल बरामदगी लगभग 12 लाख की जप्ती की गई हैं। आरोपियों ने थाना मोघट रोड में 02 चोरी व कोतवाली क्षेत्र में 03 चोरी कुल 07 चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपियों पर लुट, चोरी, नकबजनी, डकैती, आबकारी एक्ट के कई मामले पहले से दर्ज हैं। 

ये चढ़े पुलिस के हत्थे 

पुलिस ने धर्मेन्द्र उर्फ गोलू पिता रोडीलाल मालवीय, अक्षय उर्फ भोला पिता मुकेश गुर्जर, विनित उर्फ अंकुश पिता गनपत मालवीय, मुन्ना मालवीय पिता शिषराम मालवीय, मनीष गौड, रोहित गौड, अंकित पिता भगतराम मालवीय, सुरेन्द्र पिता शांतिराम गौड सभी निवासी ग्राम बरडिया थाना मनासा जिला नीमच के निवासी को गिरफ्तार किया है।

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment