राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मनमोहन सामल को ओडिशा का राज्‍य पार्टी अध्‍यक्ष के पद पर किया नियुक्‍त

By
On:
Follow Us
भुवनेश्वर;२४/०३(नि. प्र): ओडिशा लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। इसी क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मनमोहन सामल को ओडिशा का पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। राज्‍य के पूर्व राजस्‍व मंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता मनमोहन सामल को पार्टी ने अपना नया अध्‍यक्ष बनाने का निश्चित किया। गौरतलब है कि भाजपा ने बिहार समेत चार राज्‍यों में अपने अध्‍यक्ष बदल दी हैं।  सीपी जोशी को राजस्थान का पार्टी प्रदेश अध्यक्ष, सम्राट चौधरी को बिहार बीजेपी का अध्‍यक्ष और वीरेंद्र सचदेवा को दिल्ली भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। सामल ने समीर महांती की जगह  ले ली है। यह नियुक्ति तत्‍काल प्रभाव से लागू की जाएगी।पार्टी ने अभी से अपनी तैयारियां तेज कर दी है। भाजपा अगले चुनाव में जीत का सपना देखते हुए अपनी पूरी तैयारियाँ शुरू कर दी है।अब देखने को रहगया किस के सर पर  रहेगी आगामी राज मुकुट।
दीपक रंजन पाणिग्रही
संवाददाता ओडिशा

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment