.jpeg)

भोपाल ( जनक्रांति न्यूज़ ) देवेन्द्र कुमार जैन : राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध नियंत्रण जिला भोपाल द्वारा संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन में वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ संस्था की तरफ से जिला अध्यक्ष मनोज सोलंकी जी, जिला अध्यक्ष महिला (विंग) डॉ रजनी वर्मा, जिला ज्वाइंट सेक्रेट्री रंजीत यादव, डिस्ट्रिक्ट मीडिया प्रभारी श्याम साहू, जिला सचिव यूथ विंग लकी नेगी , ब्लॉक मीडिया प्रभारी देवेंद्र जैन उक्त कार्यक्रम में उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनोज सोलंकी द्वारा की गई एवं मंच संचालन का कार्य श्री लकी नेगी जी एवं श्री रंजीत यादव जी द्वारा किया गया संस्था द्वारा अच्छे कार्य करने के लिए थाना प्रभारी महोदया एवं स्टाफ को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया स्टेशन प्रबंधक शकील अहमद जी द्वारा संस्था का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया गया मीडिया से बात करते हुए जिला अध्यक्ष मनोज सोलंकी द्वारा बताया कि संस्था निरंतर मानव के अधिकार एवं संरक्षण प्रचार-प्रसार के लिऐ कार्य करती है एवं संस्था समय-समय पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम करती है उसी उपलक्ष में आज संत हिरदाराम नगर में वृक्षारोपण कार्यक्रम रखा गया था एवं जिला अध्यक्ष महिला डॉ रजनी वर्मा जी द्वारा कार्यक्रम के संबंध में बात करते हुए कहा गया कि संस्था हमेशा अच्छे कार्य करने वालों को सम्मानित करती करती है उसी तारतम में आज सम्मानित करने का यह आयोजन हुआ जिसमें थाना प्रभारी महोदया को उनके द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्य के लिऐ सम्मानित करते हुए समस्त स्टाफ को सम्मानित किया गया अंत में कार्यक्रम को समाप्त करते हुए जिला अध्यक्ष मनोज सोलंकी द्वारा शकील अहमद एवं थाना अध्यक्ष महोदया का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम को समाप्त करने की घोषणा की गई





