राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करना लोकतंत्र की हत्या

By
On:
Follow Us

सतना: मानहानि केस में दो साल की सजा मिलने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता को रद्द कर दिया गया है। इसे लेकर कांग्रेस महिला नेताओं में जमा के गुस्सा है। सभी महिला नेताओं का कहना है कि केंद्र सरकार लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। मगर कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी। केंद्र की नीतियों का डटकर मुकाबला किया जाएगा। अगर जेल भी भरनी पड़ी तो कांग्रेस कार्यकर्ता इससे पीछे नहीं हटेगा।
हम डटकर मुकाबला करेंगे और डेमाक्रेसी को बचाएंगे-संध्या कुशवाहा कांग्रेस नेत्री जिला पंचायत सदस्य श्रीमती संध्या कुशवाहा ने कहा कि अंग्रेजों के समय में उनके खिलाफ कोई बोलता था तो उन्हें जेल में डाल दिया जाता था या फिर घर में कैद कर दिया जाता था। केंद्र सरकार भी यही नीति अपना रही है। मगर हम डटकर मुकाबला करेंगे और डेमाक्रेसी को बचाकर देश को आगे लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि जब आजादी के लिए संग्राम शुरू किया था, तब किसी को पता नहीं था देश आजाद होगा। हमारी जंग जारी रहेगी और तब तक जारी रहेगी, जब तक जिन लोगों ने पैसा लूटा है, उन्हें नंगा नहीं करेंगे। चुनाव हमारे लिए मायने नहीं रखता।
आवाज दबाने की कोशिश अच्छी नहीं गुड्डू कुशवाहा श्यामनगर गुड्डू कुशवाहा ने कहा कि राहुल गांधी की दादी इंदिरा गांधी की सदस्यता भी रद्द की गई थी। उसके कारण हजारों लोग जेल में गए। इसके बाद चुनाव हुए तो हम भारी बहुमत से जीते। मगर केंद्र सरकार आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। यह लोकतंत्र के लिए अच्छी बात नहीं हैं। कांग्रेस और देश के लोग इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। निश्चित रूप से यह बदले की भावना से की गई कार्रवाई है। राहु गांधी भ्रष्टाचार की पोल खोल रहे हैं। इसके कारण अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को समापत करने के लिए यह कार्रवाई की गई।
कांग्रेस इस कार्रवाई से डरने वाली नहीं गजेंद्र सिंह
गजेंद्र सिंह गुड्डू परसवारा ने कहा कि लोकतंत्र का गला घोटने की कोशिश हो रही है। मगर कांग्रेस डरने वाली नहीं है। पांच आदमी करोड़ों लूटकर चले गए और उन्हें चोर कहा तो क्या गलत कहा है। हजार बार बोलेंगे। किस-किस के खिलाफ मुकदमा दर्ज करोगे। विपक्ष और जनता जवाब मांग रही हैं यह पैसा कहां ंगया। उन्होंने कहा कि क्या राहुल गांधी को लोकसभा में बोेलने का अधिकार नहीं है। ये देश के इतिहास में पहली बार हुआ है, जब सत्तापक्ष के लोग सदन नहीं चलने दे रहे हैं। ये हरकतें चलने वाली नहीं हैं।
– अवध गुप्ता मो 8085509313

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment