जगोटी। उज्जैन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करने सहित लोकतांत्रिक व्यवस्था के दमन के विरोध में कांग्रेस के राष्ट्रीय मुख्यालय अकबर रोड दिल्ली में आयोजित सेवादल के जन सत्याग्रह में जगोटी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने भी भागीदारी की। सत्याग्रह में सेवादल की राष्ट्रीय पदाधिकारी मधु बेन, प्यारी बेन,म. प्र.सेवादल उपाध्यक्ष रमेशचंद्र द्विवेदी, उज्जैन जिला उपाध्यक्ष मोहन सोनी,बाल सेवादल प्रमुख गौतम टेमनिया, ने भी संबोधित किया जानकारी देते सेवादल ग्रामीण अध्यक्ष डा चैनसिह चौधरी ने बताया कि आगामी 14 अप्रैल को दिल्ली के जंतर-मंतर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के धरना-प्रदर्शन में जिले से पचास से अधिक पदाधिकारी गण भाग लेंगे।
– दिलीप सेन, जगोटी जिला उज्जैन मध्य प्रदेश
मो,9981025471