अलीराजपुर | मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार जनविरोधी नीतियों के विरोध एवं बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार को रिमझिम बारिश के बीच धरना-प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन तहसीलदार हीरालाल अस्के को सौपा | इस अवसर पर जिला कांग्रेस संगठन सहप्रभारी मधु हिरोडकर, जिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष महेश पटेल, अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे | सिनेमा चौराहा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित इस धरना प्रदर्शन के दौरान रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा, बारिश के बीच कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन जारी रहा, इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध मे जमकर नारेबाजी की | कांग्रेसी नेताओं ने बढ़ती हुई महंगाई , बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की मूल्य वृद्धि के विरोध, आदिवासी अंचलों में बिजली की बेतहाशा कटौती और भारी भरकम बिजली बिलों को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा | नेताओं ने कहा कि भाजपा ने भ्रष्टाचार के मामले में महाकाल दरबार को भी नहीं छोड़ा, महाकाल दरबार मे भी भ्रष्टाचार का खेल हुआ है,
भोपाल के सतपुड़ा भवन अग्निकांड मे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो गए , मंत्रालय के समीप फायर ब्रिगेड होने के बावजूद अग्निकांड होना कई शंकाओं को जन्म देता है, इस अग्निकांड की निष्पक्ष जांच होना चाहिए |
मुस्तकीम मुगल अलीराजपुर





