रिश्तेदारी से लौट रहे व्यक्ति का फंदे से लटकता मिला शव

By
On:
Follow Us

रीवा (जनक्रांति न्यूज) बेटू तिवारी: रिश्तेदारी में पड़ोसी गांव से रात में लौटे अधेड़ का शव सुबह आम के पेड़ में फांसी के फंदे से लटकता मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।  घटना देवतलाब क्षेत्र के रघुनाथगंज चौकी अंतर्गत बाईपास के किनारे की है। बताया गया कि पलिया निवासी रामहरि प्रजापति परिवार सहित बीते दिन पड़ोसी गांव में बरहौ संस्कार में शामिल होने गए थे। परिवार के सभी सदस्य रिश्तेदारी में रुके थे, वो रात में घर में बंधे पशुओं की देखभाल के लिए रात्रि करीब 11 बजे पलिया गांव वापस आ गए थे। बुधवार की सुबह उनके घर से करीब दो किलोमीटर दूर रघुनाथगंज तलाब के पास बाईपास सड़क किनारे उसका शव आम के पेड़ में फांसी से लटकता मिला। खेत में गेंहू काटने गए लोगों ने अधेड़ के शव को देखा जिसके बाद उसकी शिनाख्त हुई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया वहीं मर्ग कायम कर घटना की जांच की जा रही है।
बेटी के साथ हुई थी घटना
मृतक के परिजनों ने बताया कि रामहरि की बेटी के साथ बलात्कार की घटना हुई थी, करीब एक साल पहले उसकी भी लाश फांसी के फंदे से झूलती मिली थी। मामले को लेकर बुधवार को रीवा न्यायालय में पेशी थी, लेकिन आज सुबह रामहरि का फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव मिला। परिजनों ने मामले में हत्या का आरोप लगाया है, वहीं पूरी घटना की जांच कराकर न्याय की गुहार लगाई है।

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment