वर्ष 2005 के एक्सीडेंट के प्रकरण में 10 वर्ष फरार चल रहे स्थाई वारंटी को शिकारपुरा पुलिस ने भुसावल महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार।

By
On:
Follow Us
बुरहानपुर (जनक्रांति न्यूज) वाहिद अली:पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री राहुल कुमार लोढ़ा द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को वर्षो पुराने स्थाई वारंटियो की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में थाना शिकारपुरा पुलिस को 18 वर्ष पुराने वर्ष 2005 के एक्सीडेंट के प्रकरण में 10 वर्ष से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। थाना प्रभारी शिकारपुरा निरी. गिरवर जलोदिया द्वारा स्थाई वारंट की तामीली हेतु पुलिस टीम गठित कर रवाना किया गया था। दिनांक 26.02.2023 को टीम द्वारा स्थाई वारंटी शेख नईम पिता शेख बिस्मिल्लाह उम्र 46 वर्ष निवासी मुस्लिम कॉलोनी भुसावल को भुसावल महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की गिरफ़्तारी में थाना प्रभारी शिकारपुरा गिरवर सिंह जलोदिया, उनि सखाराम पगारे, प्र.आर. रफीक खान का 
सराहनीय कार्य रहा।

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Leave a Comment