वाणी समाज जोबट की महिलाओं ने समाज भवन में मनाया फागोत्सव

By
On:
Follow Us

मुस्तकीम मुगल, जोबट। शनिवार को वाणी महिला मंडल के तत्वावधान में विनोबा मार्ग स्थित वाणी समाज के मांगलिक भवन में फाग उत्सव मनाया गया। समाज की महिलाओं ने भगवान लाडू गोपाल की पूजा- अर्चना के बाद उन्हें फूलों व प्राकृतिक रंगों से होली खिलाई तथा खुद भी होली खेली। महिलाओं ने इस दौरान फाग गीत भी गाए तथा भक्तिरस में डूब कर नृत्य किया । 
महिला मंडल की ओर से मनाया गया फागोत्सव, महिलाओं ने रंगों और फूलों से होली खेली
फागोत्सव में वाणी समाज की महिलाओं ने रंग, गुलाल और फूलों से होली खेली। फाग उत्सव में भजन गायकों ने राधे कृष्ण की होली गायन कर भक्ति का रंग जमा दिया। इस दौरान आज बिरज में होली रे रसिया… खेलो जी खेलो घनश्याम मोह संग होली खेलो…. और शर्मा ने फूलों की बरसे बदरिया होली खेले….. सांवरिया महीनो फागण रो….. सहित अन्य होली गाकर आनंद बरसाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही। एक दूसरे पर फूल बरसा कर होली की अग्रिम बधाई। कार्यक्रम का समापन लाडू गोपाल की मंगलमय आरती के साथ हुआ।

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Leave a Comment