वारंटी धरपकड़ में 8 वर्ष से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को लौर पुलिस ने किया गिरफ्तार

By
On:
Follow Us
मऊगंज (जनक्रांति न्यूज)  बेटू तिवारी:  पुलिस अधीक्षक द्वारा फरार वारंटी के धरपकड़ पर लौर पुलिस ने विगत 8 वर्ष से कई मामले में फरार स्थाई वारंटी को  पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया 
 
श्रीमान पुलिस अधीक्षक मऊगंज श्रीवीरेंद्र जैन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विवेक लाल एसडीओपी मऊगंज श्री इंद्र राज सिंह के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी लौर के पी त्रिपाठी द्वारा विगत 8 वर्ष से फरार आरोपी विक्की उर्फ धर्मेंद्र पटेल पिता रामपति पटेल उम्र 30 वर्ष ग्राम नौढिया नंबर दो जो बिगत 8 वर्ष से फरार था जिसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से रीवा जेल भेजा गया 
(१) अपराध प्रकरण क्रमांक 34/2017 धारा 363 366 376 भारतीय दंड विधान ३/४ पास्को एक्ट एवं एससी एसटी माननीय न्यायालय श्री राजेंद्र कुमार नागपुर विशेष न्यायाधीश महोदय एससी एसटी एक्ट न्यायालय रीवा
(२) अपराध प्रकरण क्रमांक 1350/ 15 धारा 294 323 506 34 भारतीय दंड विधान माननीय न्यायालय श्री महेश कुमार माली जेएमएफसी मऊगंज
 *गिरफ्तार आरोपी* -धर्मेंद्र पटेल पिता रामपति पटेल उम्र 30 वर्ष ग्राम नौढिया नंबर दो थाना लौर
 *सराहनीय भूमिका* -थाना प्रभारी लौर निरीक्षक के पी त्रिपाठी
सहायक उप निरीक्षक फतेह लाल प्रजापति एस ए एफ प्रधान आरक्षक भगवान सिंह आरक्षक विशंभर सिंह का सराहनीय योगदान रहा
For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Leave a Comment