विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल प्रखंड की बैठक खेतिया गायत्री मंदिर में हुई संपन्न, प्रखंड व नगर के दायित्ववानों की हुई घोषणा
पानसेमल (जनक्रांति न्यूज़) संदीप पाटिल: खेतिया नगर में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ की बैठक स्थानीय गायत्री मन्दिर में हुई। जिसमे विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिलाध्यक्ष डॉक्टर ललित तंवर ,कोषाध्यक्ष अमोल गिरनार एवं संगठन मंत्री कमलेश राठौर की उपस्थिति प्रखंड एवम नगर के दायित्ववानों को नियुक्त किया हे।उनके द्वारा विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के आयोजित होने वाले वर्ग की जानकारी देते हुए संगठन के कार्य को विस्तार से समझाया।इस दौरान खेतिया नगर एव ग्राम निसरपुर में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की नवीन समितियां गठित की गई।जिसके अनुसार प्रखंड अध्यक्ष रत्नेश सोनी खेतिया ,प्रखंड संयोजक हरि जाधव पानसेमल,सह-संयोजक शुभम पाटील खेतिया तथा खेतिया नगर समिति अध्यक्ष सुनील सोनीस उपाध्यक्ष रोहित येसिकर ,मंत्री रितेश येसिकर ,संयोजक अमित सोनी सह-संयोजक विनायक राजपूत,गौ-रक्षा प्रमुख कृष्णा जाधव,अखाडा प्रमुख विशाल सोनी,सुरक्षा प्रमुख राहुल येसीकर,धर्म प्रसार प्रमुख शुभम सोनी,गौ सेवा प्रमुख प्रशांत माली,ग्राम निसरपुर समिति अध्यक्ष अजय साटोटे,उपाध्यक्ष राजेश राठौड़ ,मंत्री सुरेश चौहान,संयोजक रामेश्वर सिरसाठ को नियुक्त किया है।नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी गई ,बैठक में जिला सामाजिक समरसता प्रमुख गिरीश पाटिल,प्रखंड समरसता प्रमुख दिलीप महाले सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।जानकारी पानसेमल प्रखण्ड मंत्री अक्षय यादव द्वारा दी गई है।