इंदौर के बेटमा निवासी दीपक पिता मूलचंद परमार ने बताया कि उसके दोस्त ने उसे खंडवा के बसंत नगर में शादी के लिए पूजा नाम की लड़की दिखाई थी। 2 जून को परिवार के साथ वह खंडवा आया था। लड़की उसे पसंद आई थी। इसके बाद वे वापस घर आ गए। 4 जून को फोन पर रिश्ता तय हुआ। 11 जून को घर कपड़े देने के लिए लड़की के घर फिर गया। तब पूजा घर पर नहीं थी। उसके पिता राहुल ने बताया कि वह मामा के घर गई है। इसके बाद करीब दस हजार रुपए के शादी का जोड़ा देकर 23 जून को शादी की करने की बात तय हुई थी। जब आज बारात लेकर आए तो घर में ताला लगा हुआ था। आसपास के लोगों से पता चला कि पूजा और उसका पिता दो दिन पहले ही मकान खाली कर चले गए। मकान मालिक ने पूजा के पिता का आधार कार्ड दिखाया। इसमें उसका नाम परसराम यादव लिखा हुआ था। अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत लेकर बारातियों के साथ रामेश्वर पुलिस चौकी आया हूं
दूल्हे की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है । सीएसपी पूनमचांद यादव ने बताया कि एक दूल्हा जो के इंदौर के बेटमा से बरात लेकर खंडवा आया था, उसने शिकायत में बताया कि करीब 70हजार से ज्यादा दुल्हन ने उससे पैसे लिए हैं, जब वह शादी के लिए आया तो दुल्हन के घर ताला लगा मिला और दुल्हन फरार हैं। दूल्हे की शिकायत पर पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं इस मामले को लेकर चौकी प्रभारी रणवीर सिंह सोलंकी का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।






