शासन की विभिन्न योजनाओं को चलाने में महिला स्व सहायता समूहों को महती भूमिका सुनिश्चित की जाएगीः लखन सिंह

By
On:
Follow Us

मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह ने खुरई में लाड़ली बहना योजना का शुभारंभ किया
केन्द्र सरकार उज्जवला योजना वाले गैस सिलेण्डर पर देगी सब्सिडीः लखन सिंह
खुरई। शनिवार को खुरई में प्रदेश की भाजपा सरकार की महात्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का शुभारंभ किया गया। मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह ने खुरई के महामंगला महाकाली टीन शेड में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का शुभारंभ अवसर पर कहा कि लाड़ली बहना योजना में आपको प्रतिमाह एक हजार रूपए व वर्ष भर में 12 हजार रूपए मिलेंगे। आप योजना से मिलने वाली राशि से अपने छोटे छोटे खर्चे चलां सकतीं हैं। 
     मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री महिलाओं के लिए एक और सौगात देने जा रहे हैं। जल्द ही केन्द्र सरकार उज्जवला योजना वाले गैस सिलेण्डर पर सब्सिडी देने का काम करने वाली है। सरकार सौर उर्जा से चलने वाले सोलर गैस चूल्हे की योजना पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि खुरई विधानसभा क्षेत्र में माताओं बहनों को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए मंत्री भूपेन्द्र भैया निरंतर प्रयास कर रहे हैं। 
     उन्होंने कहा कि मंत्री भूपेन्द्र भैया का मानना है कि महिलाओं के हांथ में अगर पैसा होता है तो वो अपने बच्चों को कभी भूखा नहीं रहने देंती। आज नगर पालिका खुरई में पार्षद पद पर महिलाओं को स्थान मिला है तो इसका श्रेय मंत्री भूपेन्द्र भैया को जाता है। उन्होंने कहा कि माताओं बहनों को कच्चे मकान में न रहना पड़े इसलिए आज अकेले खुरई नगर में 10 हजार आवास देने का काम आपके भूपेन्द्र भैया ने किया है। 
     मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह ने कहा कि शासन की योजनाओं में आपको लाभ मिले इसलिए मंत्री भूपेन्द्र भैया ने महिलाओं के स्वसहायता समूह बनाए हैं। आने वाले समय में राशन की दुकानों व शासन की विभिन्न योजनाओं को चलाने में महिला स्व सहायता समूहों को महती भूमिका सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने का काम कोई कर रहा है तो वह भाजपा की सरकार और मंत्री भूपेन्द्र भैया कर रहे हैं।  
     मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का शुभारंभ करने के पहले मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह ने खुरई के महामंगला महाकाली टीन शेड में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का शुभारंभ अवसर पर पधारी महिलाशक्ति पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिवादन किया। कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष नन्नी बाई अहिरवार, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती रश्मि सोनी, देशराज यादव, बलराम यादव एवं अन्य महिला पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अजीत सिंह अजमानी ने किया। 
विभिन्न विकास कार्यां का भूमिपूजन व लोकार्पण किया
     प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह के प्रयासों से खुरई नगर पालिका द्वारा कायाकल्प योजना अंतर्गत 2.5 करोड़ की विभिन्न सड़कों के निर्माण का भूमिपूजन व सीमा वृद्धि उपरांत सम्मिलित ग्रामों में 2.58 करोड़ के विभिन्न सामुदायिक शौचालय निर्माण का भूमिपूजन एवं 2 करोड़ की लागत से अनेक वार्डों में नव निर्मित सीसी रोड़ का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह ने यह भूमिपूजन और लोकार्पण उपस्थित महिला शक्ति से करवाएं। इसके पश्चात मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह ने ऑडीटोरियम के सामने स्थित स्व. ठाकुर महेन्द्र प्रताप सिंह पार्क में भव्य चौपाटी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह ने चौपाटी पर व्यंजनों का स्वाद लिया। 
     इस अवसर पर सौरभ नेमा, रणधीर सिंह ठाकुर, गणेश पटेल, राजेश मिश्रा, जगदीश अहिरवार, श्रीमती अर्चना जैन, श्रीमती माधवी कुर्मी, श्रीमती कुसुम राजहंस पार्षद, श्रीमती  नर्वदा अहिरवार पार्षद, अजीतसिंह आजमानी, बल्ली सोनी, इंद्रकुमार राय, जगदीश अहिरवार, श्रीमती सुमन अहिरवार पार्षद, संतोष अहिरवार, प्रवीण जैन, हरिशंकर कुशवाह, धर्मेद्र सिंह ठाकुर, महेश चंद सक्सेना, श्रीमती रोशनी कुशवाह पार्षद, पूर्व पार्षद माया मंडल, सीएमओ दुर्गेश सिंह ठाकुर, एसडीएम मनोज चौरासिया, एई कुलदीप सिंह रघुवंशी, गोलू अहिरवार जरवांश, लकी असाटी, श्रीमती अनीता इंद्राज सिंह पार्षद, नीतिराज पटेल, श्रीमती विनीता सौर पार्षद, राजू चंदेल, राजेंद्र यादव, श्रीमती ऊषा ठाकुर, श्रीमती सपना विश्वकर्मा पार्षद, श्रीमती सीमा पटेल पार्षद, श्रीमती कीर्ति चौरसिया पार्षद, श्रीमती सुमनलता जैन पार्षद, नेहा प्रजापति पार्षद, श्रीमती अंजू रैकवार पार्षद, श्रीमती अनीता नायक पार्षद, श्रीमती रेखा अहिरवार पार्षद, श्री राहुल चौधरी नगर पालिका उपाध्यक्ष, आकाश परिहार, ओम प्रकाश घोरट, अनिल सेंगर, अशोक शर्मा, हेमंत सिंह मुंहली बुजुर्ग, अरविंद सिंह महूना, बसंत सत्संगी, मोहित चौरसिया, ऋषभ राय, मिंदर रजक, जयराम अहिरवार पार्षद, सचिन आसटी, मोनज राय, राशिद वेग, निर्मल अहिरवार, सचिन असाटी, मनोज राय, निर्मल अहिरवार, राशिद बैग पार्षद, गोपाल नेमा, विक्रम अहिरवार, काशीराम अहिरवार, दीपक बागले, दिनेश नामदेव, नर्मदा सेन, दिलीप यादव सहित बड़ी संख्या में हितग्राही बहनें, भाजपा नेता, कार्यकर्ता, नगर पालिका के कर्मचारीगण एवं शासन के अधिकारीगण उपस्थित थे।
रिपोर्ट महेंद्र पाण्डेय
मोबाइल 6267573056
जिला सागर मध्य प्रदेश 

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment