शाहपुर में किया गया गंगासागर से आए यात्रियों का स्वागत एवम सम्मान

By
On:
Follow Us


WhatsApp Group (16K+)Join Now
Telegram Group (87K+)Join Now
खकनार (जनक्रांति न्यूज़) रमेश इंगले: शाहपुर – सोमवार को शाहपुर में गंगासागर की तीर्थ यात्रा कर आए भास्कर सोनवने , रामभाउ गूंगे  का स्वागत एवम सम्मान  किया गया । शाहपुर के पार्षद  कैलाश असेरकर एवम  गणमान्य नागरिकों    द्वारा भास्कर सोनवने एवम् रामभाऊ गूंगे  का पुष्प हार ,शाल  एवम श्रीफल, देकर सम्मानित किया गया ।  तीर्थ यात्रा से करके आए यात्रियों ने अपने अनुभव में बताया कि  गंगा सागर में सभी ने स्नान किया एवम पुण्य लाभ कमाया इसके बाद गंगा जी में स्नान कर  सभी तीर्थ यात्रियों ने कपिल मुनि मंदिर में दर्शन किए । उन्होंने बताया कि वापस आते वक्त फ्लाइट से हैदराबाद गए एवम फिर वहा से इंदौर आगमन हुआ । इसी के साथ तीर्थ यात्रियों ने बताया कि यात्रा सुख रूप से संपन्न हुई । इस अवसर पर पार्षद कैलाश असेरकर , पार्षद प्रतिनिधि मुकेश बुंगाल , समाजसेवी लॉयन मनीष महाजन ,  अनिल सावकारे , पप्पू कुरेशी , किशोर कांजी एवम् अन्य गणमान्य नागरिक गण उपस्थित थे ।

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment