शिवसेना शहडोल जिला अध्यक्ष बने शुभम गावडे, 26 अप्रैल भोपाल में शिवसेना का बड़ा प्रदर्शन

By
On:
Follow Us


उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली एमपीबी कॉलोनी मलिया गुड़ा पंचायत भवन में शिवसेना के प्रदेश प्रमुख माननीय सुनील शर्मा जी एवं किसान सेना के प्रदेश प्रमुख रजनीश गिरे जी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप भावसार जी प्रादेशिक दौरे के दौरान बिरसिंहपुर पाली पहुंचकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की और एवं शहडोल जिला अध्यक्ष का दायित्व शुभम गावडे को सौंपा गया वही पाली नगर अध्यक्ष  निखिल साहू को बनाया गया और कार्यक्रम शिवसेना के संभाग अध्यक्ष सतीश पांडे जी के अध्यक्षता में संपन्न हुआ एवं मीडिया से चर्चा के दौरान माननीय प्रदेश अध्यक्ष महोदय सुनील शर्मा जी चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि शिवसेना उद्धवबाला साहेब ठाकरे मध्यप्रदेश के नेतृत्व में होने वाले प्रदेश की राजधानी शाहजनी पार्क भोपाल में दिनांक 26/04/2023 को 11 बजे आमसभा, 2 बजे से प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में शिवसेना (उद्धवबाला साहेब ठाकरे) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद दुबे व राष्ट्रीय संगठक रविंद्र कुवेसकर, अशोक तिवारी रहेंगे मुख्य अतिथि शिवसेना उद्धवबाला साहेब ठाकरे मध्य प्रदेश का राज्य सरकार से निम्न मांगों को लेकर प्रदर्शन
(1 ) आदिवासी भाइयों की जल, जंगल, जमीन ,सुरक्षित की जाए 
(2) मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश में गोचर भूमि को तत्काल अतिक्रमण से मुक्त करें 
(3) शमशान की भूमियों का कब्जा हटाया जाए
(4) मठ मंदिरो की जमीन से अतिक्रमण हटाया जाए वह मठ मंदिर के पास मांस और मदिरा की दुकानों को बंद किया जाए
(5) शासकीय,स्कूल कॉलेजों की जमीन से  अतिक्रमण हटाया जाए
(6) मध्यप्रदेश शासन हर गांव में गोचर भूमि की नपती करवा कर गोचर भूमि  मुक्त करवाई जावे 
(7) आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ,आशा कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं को नियमित कर पेंशन लाभ दिया जाए
(8)जावरा से नयागांव  फोर लाइन रोड  की सर्विस  नही  रोड कंपनी  द्वारा जिसके कारण लाखो एक्सीडेंट हुवे और हजारों मोते रोड कंपनी के खिलाफ 302 के मुकदमे दर्ज कीये जाएं और  जावरा नयागांव तक सर्विस रोड बनाया जावे
(9) गरीब परिवारों  के बेरोजगार  युवाओं को हर एक घर में नौकरी सुनिश्चित की जाए
(10) गरीब किसानों को दोनों फसल बुवाई के समय 0% ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराकर आर्थिक सहायता प्रदान की जाए किसानों का अनाज उचित मूल्य पर खरीदा जाए
(11) प्रदेश में अवैध शराब का कारोबार पुरी तरह  बंद करवाया जाए
(12) कर्मचारियों की पेंशन बहाल की जाए
(13) शासकीय विद्यालयो  पर ध्यान दिया जाए और प्राइवेट स्कूलों पर लगाम कसी जाए फीस का मापदंड तय कर मनमानी रोकी जाए अवैध कोचिंग क्लासेस बंद करवाई जाएं 
(14) भारत हिंदू राष्ट्र घोषित किया जावे,गौ माता राष्ट्र माता घोषित की जावे
(15) बालासाहेब ठाकरे को वह वीर सावरकर जी को भारत रत्न दिया जावे
(16) जनसंख्या नियंत्रण बनाया जाए
(17) महंगाई,  बेरोजगारी, महिलाओ पर अत्याचार, निजी चिकित्सालय की मनमानी ,परिवहन विभाग द्वारा चेक पोस्टो पर अवैध वसूली  , भ्रष्टाचार को रोका जाए  
(18) प्राइवेट चिकित्सालय में हुए आयुष्मान घोटालों की जांच की जाए
(19) शासकीय चिकित्सालय में शासकीय विद्यालयों में फैली अव्यवस्थाओं को दूर किया जाए  डाक्टरों  ,शिक्षकों की कमी को तत्काल पूरा किया जाए
(20) गौ माता, गोवंश की हत्या पर प्रतिबंध लगाकर अवैध गोवंश के परिवहन करते पाए गए वाहनों को राजसात किया जाए उसके चालक  को उम्र कैद की सजा दी जाए
(21) प्रदेश के सभी शासकीय,प्राइवेट विद्यालयों में एक परेड सनातन संस्कृति का  किया जाए 
(22) ठेका श्रमिक को मास्टर रोल चालू करके भर्ती किया जाए या 25 से ₹30000 पेमेंट किया जाएगा तभी उनका घर चल पाएगा।
– फैज मोहम्मद उमरिया रिपोर्टर
7566569797
For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Leave a Comment