श्रीराम नवमी पर भगवान श्रीराम की महाआरती के साथ सुसनेर नगर का गौरव दिवस मनाया गया

By
On:
Follow Us

सुसनेर। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान सरकार द्वारा लिए गए निर्णय पर शासन की मंशानुसार मध्यप्रदेश के प्रत्येक नगर का गौरव दिवस मनाए जाने की योजना सरकार द्वारा बनाई गई थी। जिसके तहत सुसनेर नगर का गौरव दिवस चैत्र सुदी श्रीरामनवमी गुरुवार को नगर परिषद सुसनेर द्वारा नगर का गौरव दिवस श्रीरामनवमी गुरुवार 30 मार्च को स्थानीय श्रीराम मंदिर धर्मशाला प्रांगण में दोपहर 12 भगवान श्रीराम की महाआरती एवं कार्यक्रम आयोजित कर मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जिला सहकारी बैंक के पूर्व उपाध्यक्ष डॉक्टर धीरेंद्र पांडे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि राहुल सिसोदिया थे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि वरिष्ठ मीसाबंदी रतनसिंह परमार, लोकतंत्र सेनानी संघ जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन शुक्ला, मार्केटिंग अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह कांवल, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मांगीलाल सोनी थे। अतिथियों का स्वागत नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जैन खुपवाला, पार्षद राकेश कानूड़िया, अर्जुन जादमे ने किया। कार्यक्रम का संचालन पार्षद प्रतिनिधि दिलीप जैन सारँगयाखेड़ी ने किया तथा आभार सीएमओ जगदीश भेरवे ने माना। इस अवसर पर सभी अतिथियों ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नगर गौरव दिवस पर सुसनेर नगर इतिहास पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक राणा विक्रमसिंह की और से नगर की सभी शैक्षणिक संस्थाओं में श्रीराम नवमी एवं नगर गौरव दिवस पर माँ सरस्वति की प्रतिमाएं उनकी अनुपस्थिति में अतिथियों द्वारा भेंट की गई। इस अवसर पर पूर्व पार्षद रामचन्द्र वर्मा एवं विष्णु भावसार, दिनेश जैन, राजीव पाठक, योगेश जैन, सत्येंद्रकुमार व्यास, नरेंद्र जोशी, गिरिराज पाटीदार, हरिनारायण सोनी, प्रशांत पारिख, शेलेन्द्र जैन, रामनिवास लुहार, जमीलउर्र रहमान खान, नवीन जायसवाल, मुकेश जगताप, शहजादी खान, जगदीश परमार सहित नगर के गणमान्य नागरिक एवं नगर परिषद के कर्मचारी उपस्थिति थे।
स्थान – सुसनेर
जिला आगर मालवा (मध्य प्रदेश)
रिपोर्टर – याहया खान
मो-9753458695

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment