सरकार की आदिवासी विरोधी नीतियों के खिलाफ सड़काें पर उतरेगा आदिवासी वर्ग: रामू टेकाम

By
On:
Follow Us

सरकार की आदिवासी विरोधी नीतियों के खिलाफ सड़काें पर उतरेगा आदिवासी वर्ग: रामू टेकाम

मप्र आदिवासी कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष रामू टेकाम ने किया पीसीसी में पदभार ग्रहण

आदिवासी वर्ग पर भाजपा सरकार दमनकारी रवैया अपना रही है
 
भोपाल:-  पूर्व सांसद प्रत्याशी रामू टेकाम को अभा कांग्रेस कमेटी द्वारा मप्र आदिवासी कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। श्री टेकाम द्वारा आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में पदभार ग्रहण किया गया। 
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने टेकाम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आदिवासी कांग्रेस प्रदेश के आदिवासी समुदाय में एक नई ऊर्जा का संचार करेगी। देश और प्रदेश में आदिवासी समूह पर भाजपा सरकार दमनकारी नीति अपना रही है। आदिवासियों के हक और अधिकारों को छीनने का काम भाजपा कर रही है। चाहे नेमावर की घटना हो, महू की घटना हो या लटेरी की घटना हो, सरकार की तानाशाही से आदिवासी वर्ग प्रदेश में डरा और सहमा हुआ है। इन वर्गों को कांग्रेस ने हमेशा सुरक्षा और संरक्षण प्रदान किया है।
पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा ने कहा कि आदिवासी वर्ग के लिए कांग्रेस की सरकारांे से हमेशा उत्थान के कार्य किये। पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे ने कहा कि प्रदेश में जहां भी आदिवासी वर्ग के लोग निवासरत हैं उसी से मिलकर काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कांग्रेस सरकार में उनके हितों के लिए किये गये कार्यों को उनके बीच पहुंचकर उन्हें बतायें, कांग्रेस के पक्ष में माहौल निर्मित करें। मप्र युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने कहा कि आदिवासी वर्ग के साथ सरकार कुठाराघात कर रही है, उनके अधिकारों का हनन किया जा रहा है। भाजपा उन्होंने गुमराह और भ्रमित कर उनके साथ छलावा कर रही है। आदिवासी बच्चियों और महिलाओं पर अत्याचार किये जा रहे हैं। 
विधायक एवं मप्र आदिवासी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष औंकार सिंह मरकाम और अजय शाह ने कहा सभी एकजुट होकर कार्य करें। आदिवासी वर्ग के हितों के लिए पूरी कांग्रेस कटिबद्ध होकर कार्य करेगी। प्रदेश में आदिवासी वर्ग के साथ अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजीव सिंह, प्रकाश जैन, जे.पी. धनोपिया, डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान, सै. साजिद अली, आसिफ जकी, पूर्व विधायक प्रताप उईके, प्रदीप अहिरवार, चंद्रा सवर्टे, प्रकाश ठाकुर, नीलमणि शाह, आशा धुर्वे, मोनू सक्सेना सहित बड़ी संख्या में आदिवासी वर्ग के पदाधिकारी और कांग्रेसजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आदिवासी नेता विनोद इरपांचे ने किया।
छत्रपाल मरावी
जिला मंडला मध्य प्रदेश
मोबाइल नंबर 7879676035

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment