नौरोज़ाबाद // कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने के विरोध में आज पूरे भारत के विकासखंड स्तर में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई . इसी क्रम में आज इंटक कार्यालय नरोजाबाद में ब्लॉक अध्यक्ष संजय अग्रवाल के उपस्थिति में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई . ब्लॉक अध्यक्ष पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया की भारतीय जनता पार्टी के द्वारा राहुल गांधी की सांसद सदस्यता समाप्त करने में भी भारतीय जनता पार्टी सत्ता पक्ष दुरुपयोग कर रही है तथा ऐसा कर लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास कर रही है उन्होंने पत्रकारों से कहा जो भी भारतीय जनता पार्टी सरकार पर भ्रष्टाचार आरोप लगाता है उन्हें इसी तरह किनारे कर दिया जाता है. अगर भाजपा के द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संसद सदस्यता को बहाल नहीं किया जाता है तो हम सभी कांग्रेसियों के द्वारा जन सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत करेंगे . पत्रकार पत्रकार वार्ता कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संजय अग्रवाल उप ब्लॉक अध्यक्ष अशोक मिश्रा. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश शर्मा पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सती लाल बैगा. सुरेश सिंह . रामप्रकाश रैदास. रमेश सिंह . रामकृपाल विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
– फैज मोहम्मद उमरिया 7566569797





