सांसद राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने पर कांग्रेस नेता भूपेन्द्र सिंह चौहान ने सुसनेर में आयोजित की पत्रकार वार्ता, करेंगे जन सत्याग्रह

By
On:
Follow Us

 सुसनेर: कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त किये जाने पर पर आज शनिवार को पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के द्वारा सभी विकासखण्ड स्तरों पर पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। सुसनेर में दोपहर में 1 बजे डॉक बंगला रोड़ पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह चौहान ने पत्रकारों से कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने में भी भाजपा सत्ता पक्ष का दुरुपयोग कर रही है। इसको लेकर व सुसनेर में अप्रेल माह के दौरान जन सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत करेंगे। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष आशिक हुसैन बोहरा पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इरशाद मोहम्मद कुरेशी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विष्णु पाटीदार आशीष त्यागी विजय सिंह पांडे सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता भी उपस्थित है.          

 – याहया खान मो-9753458695

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment