सतना (जनक्रांति न्यूज़) अवध गुप्ता: सतना सामाजिक समरसता सद्भाव की मिसाल बनी शोभायात्रा, चल समारोह का जगह-जगह हुआ स्वागत रामजी की निकली सवारी रामजी की लीला है न्यारी।
दिव्य रथ पर सवार होकर निकले श्री राम
सतना मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के
जन्म उत्सव रामनवमी पर गुरुवार को पूरा शहर श्री राम की भक्ति में नजर आया। सुबह से मंदिरों में श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया गया और शाम 5 बजे जनकपुरी नानक गुरुद्वारा दरबार से प्रभु श्री राम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हिंदू पर्व समन्वय समिति के तत्वावधान में भगवान श्री राम की शोभा यात्रा का यह 19 वा वर्ष है सामाजिक सद्भाव एवं समरसता की मिसाल बन चुकी इस शोभायात्रा में नगर के समस्त सामाजिक, व्यापारिक, धार्मिक संगठनों एवं जाति बिरादरी के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन समिति के प्रचार प्रमुख अनुराग गोस्वामी ने बताया कि शाम 5 बजे संत समाज ने मंत्रोचार एवं शंख ध्वनि के साथ भगवान श्री राम की आरती उतारी एवं शोभा यात्रा की शुरुआत हुई। शोभायात्रा अपने पूर्व निर्धारित मार्ग से होते हुए सुभाष पार्क राम दरबार मंदिर पहुंची जहां भगवान श्री राम और अन्य सभी देव पुरुषों की आरती की गई। इसके पश्चात हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ हुआ। हनुमान चालीसा का गायन अरुण परौहा एवं तरुण ठक्कर ने किया। इस अवसर पर राजेश कोटवानी ने आकर्षक संगीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन अरविंद यादव ने किया। साहू समाज के सौजन्य से प्रसाद वितरण के पश्चात शानदार आतिशबाजी हुई और कार्यक्रम का समापन हुआ ।
जगह-जगह हुआ स्वागत
आयोजन समिति के सदस्य श्यामलाल गुप्ता श्यामू ने बताया कि सामाजिक संगठनों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के साथ आम नागरिकों ने झांकी के साथ चल रहे लोगों का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। विभिन्न स्थानों पर स्वल्पाहार- जलपान एवं विभिन्न प्रकार से स्वागत की अभूतपूर्व व्यवस्था की गई थी। शोभायात्रा में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, व्यवसायिक संगठनों के पदाधिकारी के साथ हिंदू पर्व समन्वय समिति के अध्यक्ष रामअवतार चमड़िया, संयोजक लखनलाल केसरवानी, संयोजन मंडल सदस्य उत्तम बनर्जी, इंजीनियर रमेश जैन ,मणिकांत माहेश्वरी, हेमचंद्र जायसवाल,अर्जुन दास आहूजा, कमलजीत सिंह सेठी, जितेंद्र जैन, हरिओम गुप्ता, नरेंद्र चंद्र गुप्ता, सागर गुप्ता, चांदनी श्रीवास्तव ,जान्हवी त्रिपाठी , डॉ हरकिरण बाबा, राकेश रैकवार,, राजेश मेहता, आशीष मोंगिया, बलराम शुक्ला, विनोद पंडित, विजय गुप्ता बलराम गुप्ता सहित आयोजन समिति के समस्त सदस्य एवं नगर के गणमान्य नागरिक मातृशक्ति शामिल रहे।
विंध्य चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सौजन्य से निर्मित श्री रामरथ जिसका निर्माण कमलजीत सिंह सेठी, सुभाष बनर्जी, ओमप्रकाश केसरवानी के निर्देशन में चेंबर की टीम सतीश सुखेजा, संदीप जैन, दीपक अग्रवाल ,मनोहर वाधवानी, कमल पुरस्वानी, हरिओम गुप्ता, अमित अग्रवाल, अनिल मोटवानी ने कराया। इस मनोहारी रथ में श्री डाली बाबा आश्रम से दिव्य जीवंत प्रभु श्रीराम के स्वरूप विराजमान हुए। श्रीरामजी का स्वागत संपूर्ण शोभा यात्रा मार्ग में पुष्प वर्षा ,आरती पूजन एवं प्रसाद वितरण के साथ किया गया।
संतों का मिला सानिध्य
श्री रामनवमी जुलूस में संतों ने अग्रणी भूमिका निभाई। संतों के दर्शनार्थ एवं माल्यार्पण कर आशीर्वाद लेने के लिए आम नागरिकों में होड़ लगी रही क्योंकि ऐसा अवसर बहुत कम आता है, जब विभिन्न धार्मिक संस्थाओं के संत महंत अर्चक एवं विद्वत जन एक साथ आशीर्वाद देने के लिए शहर में आमजन के बीच आकर अपनी कृपा दृष्टि करते हैं। संत सत्कार व्यवस्था से जुड़े जगदीश कश्यप ने बताया कि शोभायात्रा में संत धरणीधर महाराज सोहावल बड़ा अखाड़ा, श्री पीयूषदास महाराज डालीबाबा आश्रम, साध्वी गार्गी चैतन्य जी चिन्मय मिशन, साध्वी निर्मला जी प्रणामी मंदिर, संत समानामल जी, संत साजनदास जी, श्री खिमयादास जी मोतीराम आश्रम, बाबा ईश्वरदास जी, प्रदीप महाराज, संत श्री घनश्याम महाराज सोहावल, आशीष महाराज, संत श्री विनीश द्विवेदी, संत श्री नारायणदास जी, स्वामी कीमिया दास जी स्वामी पुरुषोत्तम दास जी स्वामी पीयूष महाराज जी सहित विभिन्न आश्रमों से पधारे बटुक दल विद्वत जन अर्चक पुरोहित शामिल रहे। संत समाज की पावन उपस्थित ने आयोजन को भक्ति भाव से परिपूर्ण कर दिया।
86 सदस्यीय आयोजन समिति ने संभाली पूरी कमान
समन्वय समिति के संयोजक लखनलाल केशरवानी ने बताया कि इस वृहद आयोजन की संपूर्ण कमान आयोजन समिति ने संभाल रखी थी। समन्वय समिति अध्यक्ष रामअवतार चमड़िया, संयोजन समिति सदस्य उत्तम बनर्जी, योगेश ताम्रकार, मणिकांत माहेश्वरी, इंजी.रमेश जैन, अर्जुनदास आहूजा, हेमचंद्र जायसवाल, डॉ.हरकिरण बाबा, कमलजीत सिंह सेठी, जितेंद्र जैन, सागर गुप्ता, हरिओम गुप्ता, नरेंद्र चंद्र गुप्ता डब्बू, चांदनी श्रीवास्तव, जान्हवी त्रिपाठी, अनुराग गोस्वामी,मनमोहन माहेश्वरी, विभाष बनर्जी, अनिल शर्मा, सुनील सेनानी कारा, श्याम लाल गुप्ता राकेश रैकवार,आशीष बाजपेयी, अनिल मोटवानी, अमित सोनी, अशोक खानेचा, आशीष तिवारी, आशीष मोंगिया, कीर्ति कामदार, जगदीश कश्यप, जागृत कपूर, प्रियंक त्रिपाठी, बलराम शुक्ला, रमाकांत मिश्रा, राजबहादुर मिश्रा,राजेश मेहता, रामप्रकाश मिश्र प्राचार्य, विजय गुप्ता, विनोद पंडित, विपिन सिंह, शशांक सोनी, शिवमोहन सिंह, राखी होतचंदानी, संतोष मणि शर्मा प्राचार्य, सचिन केसरवानी, सचिन शुक्ला, सुभाष बनर्जी, सन्नी अरोरा की निगरानी मे सम्पूर्ण समन्वय समिति निरंतर एक माह से सतत लगी रही जिससे आयोजन ऐतिहासिक बन गया। संपूर्ण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण अशोक खानेचा द्वारा किया गया।
दोपहर से ही आने लगी झांकियां
आयोजन समिति सदस्य जितेंद्र जैन ने बताया कि मंदिरों में दोपहर 12 बजे भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के पश्चात सामाजिक संगठनों की झांकियों के आने का क्रम प्रारंभ हो गया। पूर्ण सुसज्जित झांकियों को प्रभारी राजेश मेहता, संतोषमणि एवं उमेशचंद श्रीवास्तव द्वारा क्रमांक आवंटित किए गए। शोभायात्रा में सबसे आगे विशाल भगवा ध्वज एवं वीर महापुरुषों की वेशभूषा में घुड़सवार युवक शामिल रहे। सिख समाज की शौर्य वाहिनी,हिन्दू उत्सव समिति की भगवा ध्वजवाहिनी के पश्चात भारत माता के भव्य रथ शोभायात्रा की शुरुआत में रहे। इसके पश्चात विश्व हिंदू परिषद के विभिन्न प्रखंडों से आए श्री राम जी की प्रतिमा एवं उनके साथ युवाओं की टोली श्री रामजी की जयकारा करते हुए शामिल रहे। इसके पश्चात मातृशक्ति, संगीत रथ, प्रबुद्ध जन, संत, पुरोहित, अर्चक दल शोभायात्रा में चल रहे थे। श्री रामजी के रथ पर वैश्य महासम्मेलन द्वारा पुष्परथ से लगातार पुष्पवर्षा की जाती रही। शोभायात्रा में जबलपुर की विशाल बैंड पार्टी ने एक से बढ़कर एक धुन प्रस्तुत कर संपूर्ण नगर को भक्ति भाव में भर दिया। थ्री व्हीलर में दिव्यांग वाहिनी एवं स्केटिंग करते हुए युवाओं की टीम समाज में समभाव का संदेश दे रहे थे।
पुलिस प्रशासन की रही चाकचौबंद व्यवस्था
विगत कुछ वर्षों में नगर में दशहरा का रूप ले चुकी श्री रामनवमी शोभा यात्रा के चल समारोह में पुलिस प्रशासन जिला प्रशासन और नगर निगम ने पूरी ताकत झोंक दी। हर चौराहे पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ-साथ मजिस्ट्रेट की भी नियुक्ति की गई। जिला कलेक्टर अनुराग वर्मा, एसपी आशुतोष गुप्ता, नगर पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह सहित सिटी कोतवाली टीआई भूपेंद्रमणि पांडेय अधिकारियों सहित पूरे शोभायात्रा मार्ग में लगातार व्यवस्था में लगे रहे। प्रशासन द्वारा शोभायात्रा मार्ग में ड्रोन कैमरे से भी निगरानी रखी गई।
उचेहरा की झांकी ने बांधा समां
आयोजन समिति सदस्य कीर्ति कामदार और उनकी पूरी टीम के द्वारा उचेहरा से इलेक्ट्रॉनिक झांकी तैयार होकर आई। जिसे लोगों ने बहुत सराहा। पवनपुत्र हनुमान जी की सीना चीरते हुए राम जानकी के दर्शन और जय श्री राम का उद्घोष करना लोगों के बीच में आकर्षण का केंद्र रहा। इसी के साथ वानरों की सेना ने भी उछल कूद कर के मानो ऐसा माहौल कर दिया कि वास्तव में पूरी वानर सेना आज सतना में ही आ गई है
100 से भी अधिक झांकियां जुलूस में शामिल
श्री रामनवमी शोभायात्रा में भगवान श्री राम जी के रथ के साथ विभिन्न सामाजिक व्यवसायिक एवं जाति बिरादरी संगठनों की 100 से भी अधिक झांकियां सुसज्जित वाहनों में अपने समाज के दिव्य पुरुषों की सजीव झांकी एवं सामाजिक समरसता के साथ सामाजिक सरोकारों के संदेश को देते हुए शामिल हुई झांकियों के साथ प्रत्येक समाज की मातृ शक्ति युवा बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए शोभायात्रा में ऐसा लग रहा था मानो संपूर्ण भारत आज सतना नगरी में दर्शन देने के लिए उपस्थित है। झांकियों में विश्व हिंदू परिषद , गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास एम्बुलेंस, ग्रीन एंबुलेंस, पर्यावरण संरक्षण हेतु झांकी, अयोध्यावासी वैश्य नवयुवक मंडल, नगरसभा, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल प्रखंडों से श्री राम महोत्सव झांकियां, धमाल पार्टी, छत्रिय समाज, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, महिला इकाई, सद्भावना के सिपाही, ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की कलश यात्रा, गायत्री परिवार की मातृशक्ति द्वारा कलश यात्रा, ए पी एस यूनिवर्सिटी द्वारा संत सुरक्षा, वैश्य महासम्मेलन द्वारा धमाल, पीजीएम क्लब पुरानी गल्ला मंडी, श्री राम बनवासी आश्रम, अमर ज्योति, मारवाड़ी महिला मंडल, मारवाड़ी सेवा मंडल, युवा मंच , ब्राह्मण समाज द्वारा परशुराम जी की झांकी, गौ सेवा समिति, जायसवाल नवयुवक मंडल, जय गुरुदेव भक्त मंडल ,चौरसिया समाज द्वारा महाकाल की झांकी ,उपकार संस्था, धोबी समाज, श्री कसौधन वैश्य समाज श्री रामानुज वैष्णव मंडल, अमर झूलेलाल सेवा मंडल कवर नगर, सेंट्रल सिंधी पंचायत,नामदेव परिवार, कायस्थ समाज, अखिल भारतीय कचेर संगठन, माझी समाज द्वारक रामसखा निषाद जी, ऐ के एस यूनिवर्सिटी द्वारा विश्व सरकार की झांकी के साथ हजारों युवा एवं यूनिवर्सिटी की फैकल्टी उपस्थित रही। स्वर्णकार समाज, मां राजराजेश्वरी उत्सव समिति शौर्य पूर्ण प्रदर्शन, जलवा धमाल ,योगिनी बिग्रेड, विकास समिति ,मध्य प्रदेश सेन समाज, ताम्रकार समाज, श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर प्रणामी समाज, पीजीएम क्लब, सेंट्रल फिलाटेलिक, दयोदय गौशाला, पहलवान विकास समिति अखाड़ा खेरमाई,श्री गौ सेवा मेडिकल संस्थान प्राइवेट एंबुलेंस, बाल्मीकि सेवा संकल्प समिति, रानी नगर सभा द्वारा संरक्षण के झांकी एवं स्वच्छता कार्य, केशरवानी समाज की झांकियां प्रमुख रही। जिनमें समाज के लोगों ने पारंपरिक लोक कलाओं की भी प्रस्तुति की इसके अलावा शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने बढ़ चढ़कर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की एवं युवाओं ने शौर्य प्रदर्शन करते हुए झांकियों के साथ जुलूस में सहभागिता की।
स्वच्छता वाहिनी ने दिया समाज को संदेश
विगत वर्षों की परंपरानुसार इस वर्ष भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रयास करते हुए समिति ने सभी से प्लास्टिक एवं पॉलीथिन का उपयोग न करने की अपील की थी। इसके सार्थक परिणाम भी इस बार सामने आए। स्वागतकर्ता संगठनों ने प्लास्टिक के विकल्प में कागज के ग्लास, पत्तल दोने का इस्तेमाल किया और पर्यावरण के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। इसी प्रकार विगत वर्षों की भांति प्रदेश के प्रमुख उद्योगपति समाजसेवी एवं वर्तमान महापौर योगेश ताम्रकार ने अपने साथियों के साथ शोभायात्रा मार्ग में सफाई की कमान संभाली। अपने हाथों से झाड़ू उठा कर जगह-जगह से कचरा एकत्रित किया और उठाकर कचरा वाहनों में डाला गया। स्वच्छता वाहिनी में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई। विशेष रूप से इंजी. रमेश जैन, ओमप्रकाश केशरवानी, त्रिलोकीनाथ केसरवानी, सत्यम केसरवानी, रमाकांत मिश्रा, चांदनी श्रीवास्तव सहित सेवा भारती, केसरवानी तरुण सभा एवं नगर निगम ने भी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।
गणमान्य लोग हुए शामिल
श्री रामनवमी शोभायात्रा में वरिष्ठ समाजसेवी श्री कृष्ण माहेश्वरी, सांसद गणेश सिंह, विधायक सिद्धार्थ कुशवाहाडब्बू, महापौर योगेश ताम्रकार, डॉ राकेश मिश्रा, पूर्व विधायक शंकरलाल तिवारी, लक्ष्मी यादव, ममता पांडेय, विमला पांडेय, विंध्य चेंबर अध्यक्ष सतीश सुखेजा, रविंद्र सिंह सेठी,राजाराम त्रिपाठी, डॉ संजय माहेश्वरी, मानिकचंद गुप्ता, नरेंद्र त्रिपाठी, भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा, विनोद तिवारी, पुष्पराज सिंह, विनोद यादव, पं. रघुनाथ प्रसाद त्रिपाठी, प्रहलाद कुशवाहा पुष्पेन्द् प्रताप सिंह हरी प्रकाश गोस्वामी ,रविशंकर अग्रवाल, द्वारिका गुप्ता, मनीष तिवारी, राजेश दुबे, प्रभाकर चतुर्वेदी,अजय सोनी, सुरेंद्र शर्मा, रामचरण गुप्ता संजय शाह सौभाग्य केशरी, विजय तिवारी योगेंद्र अग्रवाल , पुष्कर सिंह, ददोली पांडेय, कमल शर्मा, मनोहर डिगवानी मनोज अरोरा कमल पुरुस्वानी हैप्पी यादव, अशोक अग्रवाल, राजनारायण तिवारी, नीता सोनी, अंजना तिवारी, वसुंधरा शुक्ला, प्रतिमा बागरी रेखा सिंह मोना चोपड़ा किरण गुप्ता सिमरन होतचंदानी बसंत शर्मा निलंबर झा अनिल मोटवानी सहित हजारों की संख्या में नगर के रामभक्त उपस्थित रहे। सौभाग्य केशरी, विजय तिवारी योगेंद्र अग्रवाल , संजय शाह , पुष्कर सिंह, ददोली पांडेय, कमल शर्मा, नरेंद्र त्रिपाठी हैप्पी यादव, अशोक अग्रवाल, राजनारायण तिवारी, नीता सोनी, अंजना तिवारी, वसुंधरा शुक्ला, प्रतिमा बागरी रेखा सिंह मोना चोपड़ा किरण गुप्ता सिमरन होतचंदानी निलंबर झा अनिल मोटवानी सहित हजारों की संख्या में नगर के रामभक्त उपस्थित रहे। सौभाग्य केशरी, विजय तिवारी योगेंद्र अग्रवाल , संजय शाह , पुष्कर सिंह, रवि शंकर अग्रवाल गौरी बद्री प्रसाद गुप्ता ददोली पांडेय, कमल शर्मा, नरेंद्र त्रिपाठी हैप्पी यादव, अशोक अग्रवाल, राजनारायण तिवारी, नीता सोनी, अंजना तिवारी,मंजूषा शाह वसुंधरा शुक्ला, प्रतिमा बागरी रेखा सिंह मोना चोपड़ा किरण गुप्ता सिमरन होतचंदानी निलंबर झा अनिल मोटवानी सहित हजारों की संख्या में नगर के रामभक्त उपस्थित रहे।
– अवध गुप्ता +91 8085509313 सतना (मध्यप्रदेश)









