सिंघाना पुलिस ने प्रेस लिखे दो पहिया वाहन को पकड़कर 3 किलो नशीला पदार्थ जब्त कर दो आरोपी को गिरफ्तार किया – Jankranti News

By
On:
Follow Us


WhatsApp Group (16K+)Join Now
Telegram Group (87K+)Join Now
मनावर (जनक्रांति न्यूज़) फिरोज खान आरके सिंघाना: मनावर के समीप ग्राम सिंघाना पुलिस द्वारा क्षेत्र में नशीले पदार्थ की रोकथाम हेतु सक्रिय होकर अभियान चलाया जा रहा है। सिंघाना चौकी प्रभारी गुलाबसिंह भयड़िया ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर मंगलवार की शाम को दुपहिया वाहन (स्कुटी) में अवैध तरीके से ले जा रहा 3 किलो ग्राम गांजा पकड़ा गया है। जिसका बाजार मूल्य लगभग 45 हजार है।मामले को लेकर सिंघाना पुलिस ने माल खरीदने व बेचने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार करके एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जेल भेजा गया है। सिंघाना चौकी प्रभारी गुलाबसिंह भयड़िया ने बताया कि आरोपी अम्बरीश चौहान ( राजपुत) निवासी ग्राम असरगड़ी लखनपुर थाना धन्नाहार जिला मेनपुरा, (उत्तर प्रदेश) हालमुकाम 165 ए अभिनंदन नगर सुखलिया इन्दौर जो अपने दुपहिया वाहन नंबर MP 41 BB9619 पर  आगे व पीछे की नम्बर प्लेट पर PRESS लिखा हुआ है।पुलिस ने मोके से आरोपी के पास से प्लास्टिक की थैली के अन्दर हरी, सुखी पत्तीया व बीज पाये गये। जो नशीला पदार्थ गांजा होकर आरोपी ग्राम भैसावद से सिंघाना होते हुए इन्दौर की तरफ जा रहा था जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पिपली फाटे से पकड़ा गया।मामले में गांजा बेचने वाला सहयोगी आरोपी कालू सीरवी निवासी निगरनी तेहसील मनावर को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी से जप्त वाहन व माल की लागत 75 हजार रुपये है।पुलिस ने आरोपी अम्बरीश के विरुध्द अपराध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है।धार जिले पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के मार्ग दर्शन में कारवाई की गई है।

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment