सिरोंज में एक घंटे तक गिरे ओले:इकोडिया, चंदाढाना, बनियाधाना, देहरी, सहजादपुर, आजमनगर में फसल खराब

By
On:
Follow Us

सिरोंज एक घंटा पहले गेहूं, चना, मसूर, सरसों की करोड़ों रुपए की फसल खेत में हुई बर्बाद।

सिरोंज तहसील में बासौदा रोड के गांव इकोडिया, चंदाढाना, बनिया ढाना, देहरी, सहजादपुर, आजमनगर में सोमवार की दोपहर 4 बजे से ओला वृष्टि शुरू हो गई। जो करीब एक घंटा से ज्यादा देर तक चलती रही। हर तरफ ओलों का अंबार लग गया। इस समय खेतों में गेहूं, चना, मसूर, सरसों की फसल पक कर तैयार खड़ी है।

कई खेतों में फसल कटाई ओर थ्रेसिंग चल ही रही थी कि दोपहर बाद ओले गिरने लगे। इससे किसानों के दिल टूट गए है। इस ओला वृष्टि से किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। क्षेत्र में करोड़ो रुपए की फसल बर्बाद हो गई है। बारिश ओर ओले अभी भी जारी है।

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Leave a Comment