सुस्त रेलवे प्रशासन होश में आओ मुड़वारा स्टेशन से एनकेजे तक रोड बनाओ- एड. मनोज बाझल – Katni News

By
On:
Follow Us
कटनी बारिश का मौसम क्या आ गया ऐसा लगता है कटनी नगर में आफत आ गई जहां-तहां  नालों वा कीचड़ से सनी सड़कों पर  पानी भरा हुआ देखा जा रहा है ऐसी ही एक आफत का नजारा सक्रिय कार्यकर्ता एवं   आर जीपीआरएस के नगराध्यक्ष एडवोकेट मनोज बाझल  ने देखा और बताया कि कुछ इसी तरह की सड़क का नजारा मुड़वारा स्टेशन के पास से होकर सिविल लाइन एरिया से होते हुए गायत्री नगर एनकेजे तक जो कि रेलवे प्रशासन के अंतर्गत आती है ऐसा बताया जाता है उल्लेखनीय है इस रोड से नित्य प्रतिदिन एनकेजे से हजारों की संख्या में रेलवे कर्मचारी उनके परिजन  छात्र छात्राएं मुड़वारा स्टेशन व मुख्य रेलवे स्टेशन  शहर वा बस स्टैंड तक हजारों यात्रियों का आवागमन होता है।
 उक्त रोड में जहां-तहां कीचड़ पानी से भरे गड्ढे देखे जा सकते ,गायत्री नगर रेलवे पुलिया के नीचे  जलभराव से आए  दिन दुर्घटनाएं होती रहती है  वाहन चालकों सहित आम जनता को पैदल आने-जाने में बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है
 कई बार मांग उठाए जाने पर भी रेलवे प्रशासन इस महत्त्व पूर्ण रोड निर्माण और व्यवस्था के प्रति लापरवाह नजर आ रहा है ऐसी विषम स्थिति में श्री बाझल ने बताया कि  कटनी जिला तथा कटनी विधानसभा क्षेत्र की आम जनता मांग करती है कि रेलवे के अधिकारियों यथा क्षेत्रीय प्रबंधक रेलवे न्यू कटनी, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर ईस्ट जबलपुर, सहायक मंडल इंजीनियर अनुरक्षण एनकेजे सहित कटनी जिले के सम्मानिय कलेक्टर साहब, नगर निगम कमिश्नर साहब व एसपी साहब ध्यान दें और यथा समयानुसार शीघ्र रोड निर्माण कराने विभागीय सामंजस्य बनाते हुए शीघ्र कार्यवाही करें ताकि  संभावित गंभीर दुर्घटनाओं को रोका जा सके तथा आम जनता को हितकारी सुविधा प्रदान हो सके
रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव 
मो9131308097
जिला कटनी मध्य प्रदेश

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment