अलीराजपुर जिले में मानूसन ने दस्तक दे दी है। जिसको लेकर प्रशासनिक अमला अलर्ट पर है। अलीराजपुर एसपी हंसराज सिंह के निर्देशन पर आज सोंडवा थाना प्रभारी विजय देवड़ा ने सोंडवा ब्लॉक के डूब प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों का भृमण किया है। थाना प्रभारी विजय देवड़ा ने सोंडवा के झंडाना, ककराना, भिताडा, चमेली, शुगट का भृमण किया इस दौरान ग्राम वासियो के साथ बैठक कर सुरक्षा व बचाव हेतु आवश्यक दिशा निर्देशों से अवगत कराया। इस मौके पर थाना प्रभारी विजय देवड़ा सहित पुलिकर्मी व ग्रामीण जन मौजूद रहे।
मुस्तकीम मुगल अलिराजपुर





