मोहनखेड़ा महातीर्थ में श्री त्रिस्तुतिक जैन श्री संघ का महा अधिवेशन 26 मार्च को होंगा आयोजित

By
On:
Follow Us

अलीराजपुर:- परम पूज्य  गच्छाधीपति आचार्य देवेश श्रीमद् विजय हेमेंद्र सुरीश्वर जी महाराज साहेब एवं गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद् विजय ऋषभ चंद्र सुरीश्वर जी महाराज साहेब द्वारा स्थापित मध्य प्रदेश त्रिस्तुतिक श्री संघ का का महाधिवेशन मोहनखेड़ा गुरुदेव की पुण्य भूमि पर दिनांक 26 मार्च 2023 रविवार को आयोजीत हो रहा है संपूर्ण मध्य प्रदेश से श्री संघ के महानुभाव एवं पदाधिकारी पधार रहे हैं ,मध्य प्रदेश त्रिस्तुतिक श्री संघ के अध्यक्ष संतोष नाकोड़ा झाबुआ व महामंत्री शौकीन जैन ने बताया दादा गुरुदेव की 200 वी जन्म जयंती हेतु रूपरेखा बनाना है, त्रिस्तुतिक समाज के उत्थान हेतु योजना बनाना , समाज संगठन को मजबूत बनाना, के उद्देश्य से आयोजित इस अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चंपालाल जी वर्धन मुंबई, राष्ट्रीय महामंत्री श्री पुष्पराजजी वोहरा जालौर, श्री मोहनखेड़ा महातीर्थ के उपाध्यक्ष श्री पृथ्वी राजजी कोठारी मुंबई के मुख्य अतिथि एवं मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री ओमप्रकाशजी सकलेचा के विशेष आतिथ्य में सम्मेलन आयोजित होगा साथ ही श्री मोहनखेड़ा ट्रस्ट मंडल के ट्रस्टी भी उपस्थित रहेंगे,संपूर्ण मालवांचल से करीब 2000 गुरु भक्त, कार्यकर्ता समाजसेवी इस अधिवेशन में पधार रहे हैं साथ ही अखिल भारतीय त्रिस्तुतिक श्री संघ के उपाध्यक्ष श्री धर्मचंद्रजी चपडोद ,श्री राजेशजी वरमेचा एवं राष्ट्रीय मंत्री श्री अनिल जी चोपड़ा जावरा प्रांतीय पदाधिकारी मनीष जैन अलीराजपुर भी उपस्थित रहेंगे ,मध्य प्रदेश त्रिस्तुतिक जैन श्री संघ अलीराजपुर के जिला प्रमुख अनिष जैन ,संगठन मंत्री नीलेश जैन व ने श्री संघ के सभी सदस्यों से उपरोक्त अधिवेशन में पधारने का निवेदन किया है अलीराजपुर जिले के प्रत्येक गांव से जैन श्री संघ के सदस्य अधिक से अधिक संख्या में मोहनखेड़ा पधार रहे हैं।
– रिपोर्टर मुस्तकीम मुगल अलीराजपुर
7974063831

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment