राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध मे सड़को पर कांग्रेस, काली पट्टी पहनकर धरना-प्रदर्शन

By
On:
Follow Us

अलीराजपुर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध मे मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर रविवार को जिला मुख्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष महेश पटेल एवं अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल के नेतृत्व कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर नारेबाजी करते हुए  विशाल धरना प्रदर्शन किया | इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर प्रहार करते हुए देश में हिटलर शाही नीति चलाने पर आक्रोश जताया |
राजीव गाँधी स्मारक पर नारेबाजी की
इसके पूर्व जिलेभर के कांग्रेसी नेता कार्यकर्ता  सिनेमा चौराहा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर इकट्ठा हुए | धरना प्रदर्शन में कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने सिर पर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया | धरना स्थल से कांग्रेसी नेताओं ने कांग्रेस पार्टी का ध्वज हाथों में लिए एक रैली निकाली, जो सिनेमा चौराहा स्थित राजीव गांधी स्मारक पर पहुंची | यहां स्मारक पर कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने  केंद्र सरकार एवं मोदी सरकार की हिटलर शाही नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की | 
केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश पटेल ने कहां की आज देश महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है | ऊपर से केंद्र की सरकार देश में हिटलर शाही लागु कर शासन चला रही है| राहुल गांधी जो संसद में आमजनता की समस्याओं की आवाज उठाते हैं, उनकी आवाज को दबाने के लिए मोदी सरकार षड्यंत्र रच कर उनकी संसद सदस्यता रद्द करवा देते हैं | मोदी सरकार संविधान और लोकतंत्र का गला घुटने में लगी हुई है  | लेकिन कांग्रेस सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी | विधायक मुकेश पटेल ने कहा की राहुल जी ने किसानो, दलित, आदिवासी और गरीब वर्गो के लिए संसद मे अपनी आवाज उठाकर उनके हित की लड़ाई लड़ी है | केंद्र सरकार द्वारा पूँजीपतियों को आर्थिक लाभ देने के खिलाफ संसद मे आवाज उठाते है, और कमजोर लोगो की लड़ाई लड़ते है | आज राहुल जी की संसद सदस्यता रद्द कर तानाशाही का उदाहरण दिया है | कार्यक्रम को जिला कांग्रेस अध्यक्ष केसरसिंह डावर, कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, जिला महासचिव सुरपाल अजनार सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं ने सम्बोधित कर राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द किए जाने की घोर निंदा कर केंद्र सरकार की जमकर आलोचना की | इस अवसर पर जिले भर के कांग्रेसी नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, पंच सरपंच उपस्थित थे |
– रिपोर्ट मुस्तकीम मुगल अलिराजपुर 7974063831

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment