सुरखी में आज धूमधाम के साथ कलशयात्रा निकली गयी है। सभी औरतें पीताम्बर कपड़ें पहनकर खुशीमन से कलश यात्रा का आनंद ले रही हैं। लोग सोमवार को जन्म कल्याणक के रुप में महावीर जयंती मनायेंगे। सुरखी में आज धूमधाम के साथ कलशयात्रा निकली गयी है। सभी औरतें पीताम्बर कपड़ें पहनकर खुशीमन से कलश यात्रा का आनंद ले रही हैं। लोग कल यानी सोमवार को जन्म कल्याणक के रुप में महावीर जयंती मनायेंगे। सागर जिले की सुरखी नगर परिषद में आचार्य गुरुवर श्री विद्यासागर जी महराज के परम शिष्य मुनि श्री समता सागर जी निष्कम्प सागर जी महाराज मुनि श्री महासागर जी महाराज ऐलक श्री निश्चय सागर जी महराज के सानिध्य में नवनिर्मित मंदिर पर कलशारोहण का तीन दिवसीय कार्यक्रम शनिवार से शुरू हो चुका है। जिसमें पहले दिन सुरखी नगर में कलशयात्रा निकाली गई। और जन्मकल्याणक कार्यक्रम के पात्रों का बोली के माध्यम से चयन हुआ। जिसमें 2 लाख 11 हजार 111 में सौधर्म रमेशचंद्र अंशुल कुमार चौतरा वाले , 1 लाख 1 हजार 111 में कुबेर इन्द्र अभय जैन , 51 हजार 551 महायज्ञ नायक जितेन्द्र अचल आगम जैन , 2 लाख 2 हजार 202 भगवान के माता-पिता सुरेन्द्र रक्षा जैन मोदी भरत चक्रवर्ती , 51 हजार 551बाहुबली , 51 हजार 551 महेन्द्र जैन उदयपुरा , 21 हजार 221 में ईशान इन्द्र राजेन्द्र जैन उदयपुरा , 21 हजार 221 में सानत इन्द्र राजकुमार राहुल जैन , 21 हजार 221 माहेन्द्र इन्द्र नीलेश जैन पठा वाले , और 11 हजार 111 में मंदिर पर ध्वजारोहण करने का सौभाग्य जैन समाज के अध्यक्ष वीरेन्द्र जैन पंकज किराना को प्राप्त हुआ। रविवार को पूजन विधान महाआरती का आयोजन के साथ अनेकों कार्यक्रम होंगे। महावीर जयंती के दिन मंदिर पर नवीन बेदी में विराजमान भगवान के कलशारोहण का कार्यक्रम होगा। और नगर में विमान शोभायात्रा निकाली जायेगी।आपको बता दें कि सुरखी में 11 फरवरी 2021 से 17 फरवरी 2021 तक पंच कल्याणक गजरथ महोत्सव का आयोजन आचार्य गुरुवर श्री विद्यासागर जी महाराज के परम शिष्य निर्यापक मुनि श्री समय सागर जी महराज के ससंघ सानिध्य में संपन्न हुआ था। जिसमें प्रतिमाओं के पंच कल्याणक होने के साथ नवीन बेदी प्रतिष्ठा हुई थी। और अब उन वेदियों के ऊपर कलशारोहण किया जा रहा है। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान जैन समाज अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर धार्मिक क्रियाकलापों में भाग लेंगे। और दूर दूर से श्रद्धालु यहां पहुंचेंगे और धार्मिक एवं सांस्कृतिक मन मोहक कार्यक्रम चलते रहेंगे।
– हिमांशु रायकवार बंडा जिला सागर मध्य प्रदेश
मो-9424647408





