2016 में वकील के घर पर डकैती करने वाले आरोपी को MP पुलिस ने 7 साल बाद माया नगरी से किया गिरफ्तार | Khandwa News

By
On:
Follow Us


WhatsApp Group (16K+)Join Now
Telegram Group (87K+)Join Now

Khandwa खंडवा (जनक्रांति न्यूज़) जावेद एलजी- MP पुलिस ने 7 साल बाद माया नगरी से किया गिरफ्तार: 2016 में वकील के घर पर डाली थी डकैती, वारदात के बाद भाग गया था मुंबई, 10 हजार घोषित था इनाम मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की खंडवा (Khandwa) पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने डकैती के मामले में सात साल से फरार चल रहे आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने 12 दोस्तों के साथ मिलकर 2016 में परिवार को बंधक बनाकर डकैती की थी। वारदात के बाद पुलिस से बचने के लिए विष्णु शिंदे मुंबई भाग गया था। जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी पर दस हजार रुपए का इनाम भी घोषित 

गंगा जमना स्कूल मामले में विरोध जताने वालों पर कार्रवाई?: कलेक्टर ने बजरंग दल जिला संयोजक समेत 3 हिंदू नेताओं को भेजा नोटिस, जिला बदर की चेतावनी

पुलिस ने बताया कि 6 अगस्त 2016 को रात के करीब तीन बजे 12 बदमाशों ने घासपुरा क्षेत्र में उर्दू स्कूल के पीछे रहने वाले अधिवक्ता गनीभाई फिदवी के घर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने परिवार को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट कर करीब 15 लाख के गहने और दस लाख रुपए कैश ले गए थे। पीड़ित की शिकायत पर 23 अगस्त 2016 को महाराष्ट्र और राजस्थान से आठ आरोपियों को पकड़ लिया गया था। इस वारदात में जालाना का विष्णु शिंदे भी था जो मुंबई भाग गया थ

हाल ही में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौर को सूचना मिली कि विष्णु मुंबई में है। मंगलवार को उसकी लोकेशन मिलने पर टीआई ने उसे पकड़ने के लिए टीम रवाना की। जहां टीम ने उसे मुंबई में पाइप लाइन के लिए गड्ढा खोदने का काम करते हुए पकड़ा और उसे खंडवा लाया। उसे पकड़ने में प्रधान आरक्षक महेंद्र वर्मा की अहम भूमिका रही। आरोपी को तीन दिन की रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ कर डकैती का माल जब्त किया जाएगा। साथ ही अन्य लूटपाट के मामले में भी पूछताछ की जाएगी

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment