28 सितंबर ओडिशा के प्रमुख समाचार – Jankranti News

By
On:
Follow Us
भुवनेश्वर;28/09(दीपक कुमार पाणिग्राही ):
1.कलाहांडी के पूर्व  सांसद (बीजू जनता दल)  अर्क केसरी देव व उनकी पत्नी मालविका देवी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हुए। 
2.राज्य में डेंगू मच्छरों से लोग हो रहे परेशान।
3.पूर्व मंत्री, विधायक प्रताप जेना को क्रिमिनल केस में समन जारी।
4.पिछले 10 साल में ओडिशा में कृषि जमीन घटी है 1•61लाख हेक्टेयर।
5.भारत में किसानों की सालाना आय के मामले में ओडिशा नीचे से नंबर 2 की हैसियत पर
6.हिराकुद जल भंडार की केपासिटि हुई फूल,जल स्तर सर्वाधिक स्तर पर।
7.ओडिशा विधानसभा में मुख्यमंत्री नवीन तथा पूर्ति मंत्री के खिलाफ स्वाधिकार भंग नोटिस पेश।
8.नवीन खुद राज्य में जन विरोधी कार्य कर रहे हैं,बोले वरिष्ठ विधायक नरसिंह मिश्र ।
9.राज्य में माइनिंग कंपनियों के मालिक माइन्स वापसी में,बोले लाभ नहीं मिल रहा।
10.राज्य में पिछले पांच साल में कोपरेटिव बैंकों में हुई 18 करोड़ की गड़बड़ी।
11.ऑल ओडिशा बस ओनर्स एसोसिएशन’ ने सरकार की ओर से ‘लोकेशन -एक्सेसिबल मल्टी मॉडल इनिशिएटिव (एलएसीसीएमआई) शुरु किए जाने के कदम के खिलाफ राज्य भर में दस अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान किया है।
12.ओडिशा के भद्रक जिले में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के साथ बैतरणी नदी पर छलांग लगा दी जिसके बाद उन दोनों का कुछ पता नहीं चला पाया।
13.11 जिलों को आज के लिए आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने के मद्देनजर पीली चेतावनी जारी की गई है। ओडिशा में बारिश की तीव्रता कल से बढ़ने की संभावना है। कल के लिए 17 जिलों को पीली चेतावनी जारी की गई है. पांच जिलों में कल भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
ओडिशा संवाददाता
दीपक रंजन पाणिग्राही

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Leave a Comment