सागर कलेक्टर श्री दीपक आर्य के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ममता तिमोरी द्वारा बंडा ब्लाक के उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया। उन्होंने डिलाखेड़ी, नैनधरा, कंदवा और बरा का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जहां डिलाखेड़ी, नैनधरा और कंदवा उप स्वास्थ्य केन्द्र बंद पाये गये। वहीं उप स्वास्थ्य केन्द्र बरा में स्टाफ उपस्थित मिला। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बरा उप स्वास्थ्य केन्द्र में उपस्थित स्टाफ को आवश्यक स्वस्थय सेवाएं बेहतर देने हेतु निर्देश दिए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ममता तिमोरी ने बताया कि जो केंद्र बंद पाए गए हैं। उनके समस्त स्टाफ का एक दिन का वेतन काटा जाएगा और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
– हिमांशु रायकवार बंडा जिला सागर मध्य प्रदेश मो. 9424647408







