बरोदियाकलां। बरोदियाकलां में भाजपा महिला मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ने लाड़ली बहना योजना का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरूआत में श्रीमती सरोज सिंह ने कन्यापाद पूजन किया और मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। बरोदियाकलां के शासकीय प्राथमिक शाला परिसर में आयोजित कार्यक्रम में श्रीमती सरोज सिंह ने कहा कि लाड़ली बहना योजना की पात्र हितग्राही बहनों को तिलक लगाया व पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में क्षेत्र से आईं पात्र हितग्राहियों व उपस्थित महिलाओं पर श्रीमती सरोज सिंह ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बड़ी पुष्पमाला से कार्यक्रम की मुख्यअतिथि श्रीमती सरोज सिंह का स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती सरोज सिंह ने कहा कि मंत्री श्री सिंह क्षेत्र की बहनों, भाईयों और बेटा बेटियों के लिए अनेक सौगातें दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री श्री सिंह का सोचना है कि हमारे बेटा बेटी पढ़ें आगे बढ़ें और खुरई विधानसभा क्षेत्र का नाम रोशन करें। मंत्री जी बच्चों के लिए बड़ी-बड़ी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करते हैं।
उन्होंने कहा कि मंत्री श्री सिंह की यही सोच है कि हमारे क्षेत्र का विकास हो, हर गांव में सड़क हो, स्कूल हो, पीने के पानी की व्यवस्था हो। इसके लिए वे हमेशा प्रयासरत रहते हैं। श्रीमती सरोज सिंह ने बताया कि पहले बरोदियाकलां क्षेत्र में कुटीर के लिए 1.5 लाख की राशि मिलती थी। नगर परिषद बनने के बाद अब यह राशि सीधे 2.5 लाख रूपए हो गई है। उन्होंने उपस्थित जन समुदाय से आग्रह किया कि आने वाली 11 मई को खुरई में मुख्यमंत्री कन्या विवाह का कार्यक्रम होने जा रहा है। आप उसमें बेटा-बेटियों की शादी करें और योजना का लाभ लें। इस बार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में नगद राशि का प्रावधान किया गया है।
श्रीमती सरोज सिंह ने प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आश्रय योजना, स्ट्रीट वेडर योजना, संबल योजना, सहित शासन की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं में लाभान्वितों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री सिंह के प्रयासों से बरोदियाकलां नगर परिषद में कराए गए 19143 लाख के विकास कार्यां की जानकारी दी।
इस अवसर पर बरोदियाकलां नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती मीना देवी कुशवाहा, रीमती संगीता प्रदीप दुबे, संगीता जैन, श्रीमती कलावती, श्रीमती सुशीला ठाकुर, श्रीमती त्रिवेणी सेन, श्रीमती मीना ठाकुर, मंडल अध्यक्ष रामकुमार बघेल, सीएमओ बरोदियाकलां नगर परिषद प्रभुशंकर जी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता, आमजन एवं बड़ी संख्या में पात्र हितग्राही महिलाएं उपस्थित रहीं।
महेंद्र पाण्डेय, जिला सागर मध्य प्रदेश
मोबाइल 6267573056







