Aadhar Card Update News 2023 | आपका आधार कार्ड यदि10 वर्ष पुराना है तो डिटेल्स अपडेट कराना होगा जरूरी यूआईडीएआई ने दिये निर्देश

By
On:
Follow Us


भोपाल ( जनक्रांति न्यूज़ ) देवेन्द्र कुमार जैन: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की अधिसूचना अनुसार सर्वसाधारण को व्यतक्तिगत नवीनतम विवरण से आधार डाटा को अपडेटेड रखना है। जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस समिति ने बताया कि ऐसे व्यक्ति जिन्होंने 10 वर्ष या इसके पूर्व आधार बनवाया था एवं परिवर्तित पते अथवा अन्य जानकारी में अपडेट नहीं किया हो, ऐसे सभी आधार धारकों को व्यक्तिगत नवीनतम विवरण को आधार डेटा में अपडेट कराने का आग्रह है।

इस संबंध में आधार धारकों को सुविधा प्रदान करने के लिए, यूआईडीएआई ने अपडेट डॉक्यूमेंट की एक नई सुविधा विकसित की है। इस सुविधा को माई आधार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन एक्सेस किया जा सकता है या निवासी इसका लाभ उठाने के लिए किसी भी आधार नामांकन केन्द्र पर जा सकते हैं। नई सुविधा आधार धारकों को उनके आधार में व्यक्तिगत पहचान के प्रमाण (POI) और पते के प्रमाण (POA) दस्तावेजों को अद्यतन करने की अनुमति देती है।

आधार सेंटर पर जाकर डॉक्यूमेंट अपडेट करने पर 50 रूपये शुल्क देना होगा। यह सुविधा 30 जून तक माई आधार पोर्टल पर नि:शुल्क उपलब्ध है। नागरिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन अपडेट कर सकते है।

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment