Ajmer News: आरपीएससी कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर, आंदोलन किया शुरू

By
On:
Follow Us


 

WhatsApp Group (16K+)Join Now
Telegram Group (87K+)Join Now

Ajmer News: राजस्थान लोक सेवा आयोग मंत्रालयिक कर्मचारी संघ ने डीपीसी की मांग को लेकर आयोग प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए पांच दिन का सामूहिक अवकाश लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है. कर्मचारियों का आरोप है की सरकार की और से नियमित डीपीसी करने का सर्कुलर जारी होने और दो बार ज्ञापन दिए जाने के बाद भी आयोग प्रशासन इस और ध्यान नही दे रहा है. जिससे कर्मचारियों के हितों पर कुठाराघात किया जा रहा है. कर्मचारियों का आरोप है की आरपीएससी दूसरे सभी विभागों की नियमित रूप से डीपीसी कर रहा है लेकिन अपने ही विभाग के कर्मचारियों की उपेक्षा की जा रहा है. कर्मचारियों ने अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर आरपीएससी के बाहर धरना शुरू कर दिया है और जब तक डीपीसी प्रक्रिया शुरू नही होती आंदोलन को जारी रखने का ऐलान किया है.

रिपोर्टर-जिसान मीर

ज़िला-अजमेर

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment