मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना अंतर्गत पोर्टल पर युवाओं के पंजीयन का शुभारंभ किया
अलीराजपुर जिले में कार्यक्रम को लाइव सुना और देखा गया
अलीराजपुर, 4 जुलाई 2023 – मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना अंतर्गत पोर्टल पर युवाओं के पंजीयन का शुभारंभ कार्यक्रम भोपाल में आयोजित हुआ। प्रदेश स्तरीय उक्त कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने उक्त योजनान्तर्गत पोर्टल पर युवाओं के पंजीयन का शुभारंभ किया। उन्होंने उक्त योजना के संबंध में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा उक्त योजना से जुड़कर युवा आत्मनिर्भर बनें। अलीराजपुर जिले में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आईटीआई में विद्यार्थियों एवं युवाओं ने उक्त कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा और सुना। उक्त कार्यक्रमों में बडी संख्या में युवा उपस्थित हुए।
मुस्तकीम मुगल अलिराजपुर
7974063831





