Bahraich: अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 1 बच्चा और 3 महिलाएं घायल

By
On:
Follow Us

गोला बनाते समय हुआ हादसा, कई वर्षो से संचालित है अवैध पटाखा फैक्ट्री

जनपद बहराइच के रामपुर धोबिया बाजार में रविवार सुबह अवैध पटाखा फैक्ट्री में गोला बनाते समय धमाका हो गया। धमाके की गूंज आसपास क्षेत्रों में भी सुनने को मिला। धमाके में एक बालक समेत चार लोग घायल हुए हैं।

खैरीघाट थाना क्षेत्र के रामपुर बाजार निवासी जुम्मन घर में अवैध पटाखा बनाने का कारोबार करता है,  सहालग होने के चलते इस समय प्रतिदिन पटाखा घर के अंदर बनता है। रविवार को जुम्मन घर में ही पटाखा बना रहा था। तभी अज्ञात कारणों से विस्फोट हो गया। विस्फोट के चलते एक बालक और तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। विस्फोट की जानकारी पर खैरीघाट के प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र बहादुर सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी और चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। इनमें सभी महिलाओं की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि पटाखा बनाते समय विस्फोट हुआ है, मामले की जांच चल रही है।

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Leave a Comment