Bhopal: मकान का ताला तोड़ कर चोरी करने वाले गिरोह से, 2 लेपटॉप एवं सोने के 5,30,000 के जेवरात जब्त

By
On:
Follow Us


WhatsApp Group (16K+)Join Now
Telegram Group (87K+)Join Now

भोपाल ( जनक्रांति न्यूज़) देवेन्द्र कुमार जैन: घटना इस प्रकार से है 7 जून को भोपाल निवासी फरियादी निर्मल जैन ने थाना शाहपुरा भोपाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसका छोटा भाई  जो चूनाभट्टी मे रहता है 31 जून को तीर्थ यात्रा के लिये परिवार सहित गये है इसी दौरान उनका सुना मकान देखकर किसी ने उसमें  चोरी कर ली है उनकी रिपोर्ट पर अपराध क्र 126/23 धारा 457,380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था। भोपाल शहर मे चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने व माल मशरुका बरामद करने के संबंध मे पुलिस द्वारा दिशा दिए गए निर्देश के अनुसार मे पुलिस द्वारा मुखवीर तंत्र विकसित किया गया पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही में घटना स्थल केआसपास के मकानो एवं रास्तो की सीसीटीवी फुटेज प्राप्त कर फुटेज के आधार पर 20 जून को मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दीपक सोसायटी मे चोरी के मामले मे प्राप्त फुटेज मे प्राप्त हुलिये का व्यक्ति कोलार तिराहा पर देखा गया है पुलिस ने घेराबंदी कर हिरासत मे लिया गया एवं दोनो का नाम पता पूछा गया एवं चोरी के विषय में सख्ती से पूछताछ की उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया दोनो आरोपियो के कब्जे से 2 लेपटॉप एवं मामले मे चोरी गया सोने के जेवरात बरामद किये गये जिनकी कुल कीमत 5,30,000 रूपये है प्रकरण के दोनों आरोपीयों की गिरफ्तारी की गई एवं तीसरे आरोपी की तलाश जारी है ।

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment