Breaking: BJP को बड़ा झटका BJP के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने BJP से दिया इस्तीफा

By
On:
Follow Us



Narendra Singh Tomar Resigns

WhatsApp Group (16K+)Join Now
Telegram Group (87K+)Join Now

मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Assembly Elections 2023) से पहले BJP को बड़ा झटका लगा है. नरेंद्र सिंह तोमर ने BJP में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. कयास लगाए जा रहे हैं कि वे जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

Narendra Singh Tomar Resigns: मध्य प्रदेश में BJP को बड़ा झटका लगा है. मांधाता विधानसभा क्षेत्र से BJP के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने अपने पद इस्तीफा दे दिया है. आगामी विधानसभा चुनाव से पहले उनके इस्तीफे से सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है. माना जा रहा है कि तोमर जल्द ही कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं. हालांकि, अब तक उनके इस्तीफा देने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है. तोमर के राज्य मंत्री का भी दर्जा प्राप्त है।

नरेंद्र सिंह तोमर ने दिया इस्तीफा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त नरेंद्र सिंह तोमर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और पर्यटन निगम उपाध्यक्ष पद से 21 जून को ही इस्तीफा दे चुके हैं. उन्होंने CM शिवराज सिंह, संगठन मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपा है।

22 साल का राजनीतिक सफर

नरेंद्र सिंह तोमार खंडवा जिले की मांधाता क्षेत्र से दिग्गज BJP नेता है. वह जनसंघ के समय से सक्रिय हैं और साल 1985 से लेकर अबतक पार्टी के कई पदों पर रह चुके हैं. 2003 और 2018 विधानसभा चुनाव में वे भारतीय जनता पार्टी की ओर से चुनाव भी लड़ चुके हैं. उन्होंने खंडवा कृषि उपज मंडी, जिला सहकारी बैंक और भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष के अलावा एनएचडीसी के डॉयरेक्टर पद की जिम्मेदारी भी संभाली है. वे BJP के कई प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment