Burhanpur: युवा किसान आत्महत्या मामले में भरतीय किसान संघ ज्ञापन सौपकर ठेकेदार पर कार्यवाही की मांग

By
On:
Follow Us


WhatsApp GroupJoin Now
Telegram Group (87K+)Join Now

*भारतीय किसान संघ जिला बुरहानपुर  का प्रतिनिधि मंडल आज मिला अपर जिला कलेक्टर महोदय से*

बुरहानपुर जिले में विगत दिनों शाहपुर के ग्राम बखारी के युवा किसान चेतन लांडे उम्र 22 वर्ष ने अपने केले के खेत में ठेकेदार द्वारा जेसीबी चलाकर केले की फसल को नष्ट कर दिया था इस बात से दुखी होकर खेत में ही आत्महत्या कर ली । जिला मंत्री संतोष महाजन धूलकोट ने बताया कि किसान द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है भारतीय किसान संघ शासन एवं प्रशासन से मांग करता है कि किसान द्वारा उक्त घटना को अंजाम दिया जाना सभी किसानों के लिए दुखद है इसलिए भारतीय किसान संघ अपने आवेदन के माध्यम से निवेदन करता है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जो भी व्यक्ति या शासन प्रशासन की कोई गलती है उसके निष्पक्ष जांच होना चाहिए एवं उन पर कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई किया जाना चाहिए साथ ही साथ किसानों के मामले में प्रदेश में बैठी किसान हितेषी सरकार एवं प्रशासन को कोई भी कदम उठाने से पहले किसानों को अपने भरोसे में लेना चाहिए जिससे कि इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति ना हो।
विगत 1 महीने में प्राकृतिक आपदा ओलावृष्टि असमय बारिश एवं तूफान के कारण किसान की फसलों को गंभीर नुकसान हुआ है इस कारण से जिले के किसान परेशान है शासन को माननीय दृष्टिकोण के तहत कार्य करना चाहिए। भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधि मंडल ने इंदौर संभाग के संभाग उपाध्यक्ष विपिन सुगंधी जिला ,अध्यक्ष नरेंद्र जी जाधव, जिला मंत्री संतोष महाजन निवासी धूलकोट, बुरहानपुर तहसील के अध्यक्ष इंद्रपाल जी महाजन उपस्थित रहे।

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment