
बुरहानपुर। बीती रात 26 वर्षीय युवक आशीष शाह की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई, बता दें कि युवक ने पंजाब मेल ट्रेन से भोपाल से बुरहानपुर के लिए प्रस्थान किया था, जिसकी ट्रेन में नींद का झपका लग गया था। जिसके बाद बुरहानपुर से ट्रेन चली तो पास बैठे लोगों ने युवक को सूचना दी कि बुरहानपुर पीछे छूट गया है, युवक ने नींद की झपकी में बुरहानपुर उतरने के चक्कर में चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। जिसके कारण युवक की ट्रेन में आने से मौत हो गई। युवक शहर के महाजनापेठ निवासी पूनम चंद शाह का पुत्र है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि युवक भोपाल अपना पासपोर्ट बनाने गया था। रेलवे जीआरपी ने घटना की जानकरी 3:30 बजे रात्रि में परिजनों को जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे।





