
बुरहानपुर: बुरहानपुर में जिला कांग्रेस ने जर्जर सड़क और अन्य कई मांगों को लेकर एक अनोखा तरीका अपनाया है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय रघुवंशी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने शहर के मुख्य मार्गो से एक रैली निकाली और जहां उन्हें गड्ढे दिखाई दिए वहां बेशर्म के पौधे लगा दिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के इस विरोध को लोग देखते रहे गए।

नेता प्रतिपक्ष शेख उबेद ने कहा कि शहर के अंदर बाहर सभी दूर गड्ढे देखने को मिल रहे हैं नगर निगम द्वारा इन गड्ढों को भरने के लिए 4700000 रुपए का टेंडर निकाला गया और बता दिया गया कि गड्ढे भर दिए हैं फिर ये गड्डे आये कहाँ से? इस राशि में भ्रष्टाचार किया गया है हमने आज बेशर्म के पौधे इसलिए लगाए हैं कि शहर के जनप्रतिनिधियों को बीजेपी के नेताओं को शर्म आए कि वह शहर का विकास करें शहर में सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से करें गड्ढे जो हो रहे हैं उन्हें भरने का काम किया जाए गंदगी को दूर किया जाए।
बुरहानपुर जनक्रांति न्यूज के लिए वाहिद अली की रिपोर्ट





