City Bus in Katni कटनी शहर की वर्षो पुरानी मांग सिटी बस को आज दिखाई हरी झंडी, आवागमन आसान होने उम्मीद

By
On:
Follow Us

City Bus in Katni: कटनी शहर की वर्षो पुरानी मांग सिटी बस को आज हरी झंडी दिखा दी गई। इस बस से शहर के उपनगरीय क्षेत्रों में आना जाना आसान होगा। साथ ही ऑटो रिक्शा की निर्भरता भी समाप्त होगी।  दीनदयाल कटनी सिटी बस सर्विस लिमिटेड के माध्यम से नगर निगम के द्वारा शहर में आज से सिटी बस की सौगात दी गई है।
स्टेशन परिसर के सर्कुलेटिंग एरिया से सिटी बसों को रवाना किया गया। महापौर प्रीति सूरी, विधायक संदीप जायसवाल, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, कलेक्टर अवि प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने सिटी बस में कटनी जंक्शन से लेकर सुभाष चौक तक सवारी की। इस दौरान किस रूट पर बसें चलेंगी यह बताया गया। साथ ही विधायक ने गल्र्स कॉलेज व तिलक कॉलेज तक बस ले जाने की बात रखी।
सौरभ श्रीवास्तव Mob.9131308097
जिला- कटनी मध्य प्रदेश

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment