पानसेमल (जनक्रांति न्यूज़) संदीप पाटिल: पानसेमल विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम दोंडवाड़ा में स्थित सीएम रईस स्कूल में जनप्रतिनिधियों द्वारा पौधारोपण किया गया, उपस्थित जनपद पंचायत सदस्य किशोर वारूडे ने बताया की सीएम राइज स्कूल पानसेमल क्षेत्र के विद्यार्थियो के लिए एक बड़ी उपलब्धि है निर्माणाधीन विद्यालय के निरीक्षण के साथ ही परिसर में पोधा रोपण किया गया,उन्होंने बताया की ग्राम पंचायत दोंडवाडा के पंच गोपी परमार का जन्मदिवस भी शुक्रवार को होने से उनके द्वारा भी पौधारोपण किया गया,ग्राम के पंच ने कहा वर्तमान की स्थिति को देखते हुए सभी को पौधारोपण करना चाहिए और पौधे की देखरेख बड़े होने तक करना चाहिए,इस दौरान ग्राम पंचायत दोंडवाड़ा सरपंच रामलाल परमार, उपसरपंच राजू खैरनार, जनपद सदस्य किशोर वारूढ़े,पूर्व उपसरपंच अनिल वारूढ़े, पप्पू मोरे, पंच गोपी परमार, विद्यार्थी सहित शिक्षक और स्टाफ मोजूद रहें।
CM राइज स्कूल परिसर में शिक्षको, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य जनों ने किया वृक्षारोपण
Jankranti
MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।
For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com





