

धुलकोट (जनक्रांति न्यूज़) दिलीप बामनिया बुरहानपुर जिले के धुलकोट क्षेत्र में ग्राम पंचायत धौंण्ड में हैंडपंप की स्थिति अत्यंत दयनीय है सफाई के अभाव में हैंडपंप के आसपास गंदगी का आलम बना हुआ है। जिसकी सफाई कराने जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। देश में चल रही महामारी वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। वहीं गांव तिलावत में पिने के पानी के हैंडपंप के आसपास गंदगी फैलने से ग्रामीणों वासी परेशान हैं इस तरफ ग्राम पंचायत भी ध्यान नहीं दे रही है। जिससे लोगों को दिक्कत हो रही है ग्रामीणों वासी को पिने के पानी का मुख्य स्रोत हैंडपंप के आसपास कीचड़ व गंदगी फैली हुई है। जिसमें बदबु और मच्छर आसपास भिन्न भिन्न रहे हैं। वासी हैंडपंप पर फैलीं हुईं गंदगी से मजबुर होकर ग्राम पंचायत के ग्रामीणों द्वारा शासन को कई बार अवगत कराया लेकिन बुरहानपुर जिले के आला अधिकारी मोन है इस संबंध में जांच कर ग्रामीणों द्वारा उच्च स्तरीय कार्रवाई की मांग की है।





