
नई दिल्ली, 25 जून, जनक्रांति न्यूज़ : दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पूरे देश में फैल चुका है। इसके चलते कई राज्यों में बारिश हो रही है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज चेतावनी जारी की है कि आने वाले दिनों में देशभर के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
अगले दो से तीन दिनों में ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड राज्य में भी भारी से बहुत भारी बारिश होगी. वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है।—- M Venkata T Reddy, Journalist, MP Jankranti News






