Indore News : कांग्रेसियों ने निगम मुख्यालय का घेराव कर महापौर का पुतला फूंका, पुलिस ने चलाई वाटर कैनन

By
On:
Follow Us


Indore News: काॅलाेनियों के रेट जोन में बदलाव को लेकर ग़ुस्साएं कांग्रेसियों ने निगम मुख्यालय का घेराव कर महापौर का पुतला फूंका। बताया जा रहा है कि इंदौर नगर निगम द्वारा शहर की 531 काॅलाेनियों के रेट जोन में हुए बदलाव के कारण इन काॅलाेनियों में संपत्ति कर में 30 से लेकर 60 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। कांग्रेस नेता रमीज़ खान ने कहा नगर निगम चुनाव में BJP ने घोषणा की थी हम संपत्तिकर नहीं बढ़ाएँगे और बजट के दौरान भी यही दोहराया फिर 531 कालोनियों का संपत्तिकर चोरी से बड़ाकर जनता के साथ कुठाराघात क्यों किया जा रहा है। अवैध कालोनियों को एक साथ वैध न कर जनता को गुमराह किया जा रहा है।
पुलिस द्वारा वाटर कैनन से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को खदेड़ा गया। निगम मुख्यालय के घेराव में पूर्व मंत्री विधायक जीतू पटवारी भी शामिल हुए। इस दौरान इंदौर महापौर का पुतला भी दहन किया गया। साथ ही दो बार पुलिस द्वारा वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। जिससे राजू भदौरिया, पिंटू जोशी, स्विप्नल कांबले, रमीज खान, साक्षी शुक्ला, अमित चौरसिया, चिंटू चौकसे सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता घायल हुए हैं।
कांग्रेसी नेताओं ने आरोप लगाया शांतिपूर्ण प्रदर्शन का पुलिस द्वारा बेरीगेटिंग कर रास्ता रोका गया अधिकारियो से बैठ कर चर्चा ना करने देकर कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारीयों को पुलिस द्वारा बर्बर्तापूर्वक वाटर कैनन और लाठी के माध्यम से हटाया गया जिससे युवक कांग्रेस अध्यक्ष रमीज़ खान जी कि आँख पर गंभीर चोट आई, सुधीर भारती प्रदेश अध्यक्ष मंदिर पुजारी प्रकोष्ठ, म.प्र कांग्रेस (युवा) तुरंत रमीज़ खान जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस इंदौर (शहर) को लेकर उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। प्रदर्शन में कपिल जारवाल, यतेंद्र वर्मा, मारूफ पठान, शाहनवाज़ मंसूरी, रेहान अंसारी, नासिर शेख, रेहान शेख, आमिर खान, अज़हर मंसूरी, इरफान चौहान, आकाश निज़ामपुरकर, भय्यू भाई एवं समस्त युवा कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे ।

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment