Katni: कलेक्टर की मुहिम से प्रेरित होकर विद्यालोक फाउंडेशन ने पुस्तकालयों के लिए भेंट की कंप्यूटर शिक्षा सहित विभिन्न विषयों की पुस्तकें

By
On:
Follow Us



कटनी (6 जुलाई) –  जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी छात्रावासों में लाइब्रेरी विकसित करने के प्रयासों और कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद की नो बुके जस्ट ए बुक मुहिम को जनता का लगातार उल्लेखनीय प्रतिसाद मिल रहा है। बुद्धिजीवी वर्ग से लेकर युवा और विभिन्न संगठन आगे आकर छात्रावासों में स्थापित होने जा रही लाइब्रेरी के लिए बड़ी संख्या में ज्ञानवर्धक पुस्तकें और साहित्य कलेक्टर श्री प्रसाद को भेंट कर रहे हैं। इसी क्रम में आज बुधवार को विद्यालोक फाउंडेशन के अर्जित खरे और आदेश मिश्रा ने कलेक्टर श्री प्रसाद से मुलाकात की और उन्हें कंप्यूटर शिक्षा से आधारित  पुस्तकों सहित बच्चों के सुलभ साहित्य, अंग्रेजी ज्ञान, चित्रकला,  भाषा ज्ञान और विभिन्न विषयों से संबंधित पुस्तकें भेंट की। कलेक्टर श्री प्रसाद ने उनके इस पुनीत कार्य की सराहना की।
WhatsApp Group (16K+)Join Now
Telegram Group (87K+)Join Now

रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव 
मो 9131308097
जिला कटनी मध्य प्रदेश

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment