Katni: कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुई जनसुनवाई, 111 आवेदकों की समस्यांऐ सुनी जाकर निराकरण के दिए गए निर्देश

By
On:
Follow Us


 
कटनी (4 जुलाई ) – प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाले जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मे प्रातः 11ः00 बजे से जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान जिला पंचायत के सी.ई.ओ शिशिर गेमावत, डिप्टी कलेक्टर प्रमोद चतुर्वेदी एवं राकेश चौरसिया द्वारा शिकायतों का निराकरण करानें पहुंचे 111 आवेदकों की समस्याऐं सुनी और जिले के अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित समस्याओं के समय-सीमा मे निराकरण के निर्देश दिए।जनसुनवाई के दौरान रोजगार पंजीयन रिन्यू कराने, अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने, शासकीय भूमि पर कब्जा कर आम निस्तार को बाधित करनें, नामान्तरण दाखिल खारिज की कार्यवाही करवानें, राजस्व रिकार्ड मंे कब्जा दर्ज करनें, बस स्टैण्ड के पास स्थित गौशाला की भूमि ट्रस्टियों द्वारा विक्रय करने, डिलेवरी के दौरान प्रदान की जाने वाली सहायता राशि का भुगतान करनें, आयुष्मान कार्ड बनानें सहित अन्य आवेदनों पर सुनवाई की जाकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।
WhatsApp Group (16K+)Join Now
Telegram Group (87K+)Join Now

जनसुनवाई में जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह, श्रम अधिकारी के.बी.मिश्रा, जिला आपूर्ति अधिकारी बालेन्द्र शुक्ला सहित लीड बैंक मैनेजर सहित स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी की मौजूदगी रही
रिपोर्टर सौरभ श्रीवास्तव 
Mo9131308097
जिला कटनी मध्य प्रदेश

Jankranti

MP Jankranti News — मध्यप्रदेश की 7.33 करोड़ जनता की आवाज़। बिना भेदभाव के खबरें, समस्याएं और समाधान सीधे आप तक।

For Feedback - newsmpjankranti@gmail.com

Related News

Leave a Comment